Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तड़ीपार के बावजूद बस्ती में रह रही ‘चटनी डॉन’ गिरफ्तार, पति से विवाद के बाद पुलिस ने दबोचा
    जमशेदपुर झारखंड

    तड़ीपार के बावजूद बस्ती में रह रही ‘चटनी डॉन’ गिरफ्तार, पति से विवाद के बाद पुलिस ने दबोचा

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित ग्वाला बस्ती में मंगलवार देर रात पुलिस ने तड़ीपार अपराधी के रूप में चर्चित ‘चटनी डॉन’ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई रात करीब 11 बजे की, जब पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा लगभग दो माह पहले चटनी डॉन को तड़ीपार किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह चोरी-छिपे सोनारी के ग्वाला बस्ती इलाके में अपने पति पवन यादव के साथ रह रही थी। मंगलवार की रात किसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सोनारी थाना पुलिस क्यूआरटी टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस जब घर पहुंची तो पता चला कि तड़ीपार आदेश के बावजूद चटनी डॉन इलाके में रह रही है। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और हिरासत में लेकर सोनारी थाना ले आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने के मामले में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है, साथ ही उसके आपराधिक इतिहास और इलाके में उसकी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। वहीं चटनी डॉन की मां का कहना है कि पवन यादव पिछले चार वर्षों से उसकी बेटी के साथ पति-पत्नी की तरह रह रहा है और दोनों का एक बच्चा भी है। मां के मुताबिक हाल के दिनों में पवन यादव उसे प्रताड़ित कर छोड़ देने की बात कह रहा था, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। मंगलवार की रात भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद को मिला नया तोहफा: आज PM मोदी हरी झंडी दिखाएंगे पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस को
    Next Article साहसी बच्ची ने अपहरण की कोशिश नाकाम की, चलती बाइक से कूदकर बचाई अपनी जान

    Related Posts

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    July 18, 2026

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    July 18, 2026

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.