Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहसी बच्ची ने अपहरण की कोशिश नाकाम की, चलती बाइक से कूदकर बचाई अपनी जान
    चाईबासा झारखंड

    साहसी बच्ची ने अपहरण की कोशिश नाकाम की, चलती बाइक से कूदकर बचाई अपनी जान

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड से एक चिंताजनक लेकिन साहस से भरी घटना सामने आई है, जहां एक 9 वर्षीय स्कूली बच्ची ने अपहरण की कोशिश को अपनी सूझबूझ और हिम्मत से नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार पानीटंकी निवासी लक्ष्मी धनवार मंगलवार शाम मनोहरपुर बाजार से दुकान के लिए सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। बताया जाता है कि युवक बच्ची के घर के पास पहुंचने के बजाय आगे निकल गया। इस पर लक्ष्मी ने कई बार बाइक रोकने को कहा, लेकिन जब युवक ने बाइक नहीं रोकी तो बच्ची ने अद्भुत साहस दिखाते हुए चलती मोटरसाइकिल से छलांग लगा दी। गिरने के कारण वह घायल हो गई, लेकिन इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी और सामने से आ रहे राहगीरों से मदद मांगते हुए किसी तरह अपने घर पहुंची। घटना के बाद बच्ची की मां उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इस घटना को लेकर मनोहरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतड़ीपार के बावजूद बस्ती में रह रही ‘चटनी डॉन’ गिरफ्तार, पति से विवाद के बाद पुलिस ने दबोचा
    Next Article बहरागोड़ा में दिनदहाड़े बैंक डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 15 लाख लूटे, कर्मचारियों को बनाया बंधक

    Related Posts

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    July 18, 2026

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    July 18, 2026

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.