Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा
    Headlines खबरें राज्य से धर्म राष्ट्रीय शिक्षा

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    राष्ट्र संवाद डेस्क
    भारत की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक परंपराएँ अक्सर मुझे आश्चर्यचकित करती हैं। दुर्गा पूजा और नवरात्रि मनाने के तरीके, पूजा-विधियाँ, मान्यताएँ और लोककथाएँ अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रूपों में दिखाई देती हैं। जमशेदपुर, जिसे मिनी भारत कहा जाता है, इस सांस्कृतिक विविधता का सुंदर उदाहरण है। यहाँ लोग एक-दूसरे की भाषा, खानपान, रीति-रिवाज और पूजा-पद्धतियों से परिचित होते हैं। कहीं भव्य दुर्गा पंडाल सजते हैं, कहीं दुर्गा सप्तशती के पाठ होते हैं, तो कहीं डांडिया की धूम के बीच दक्षिण भारतीय परिवारों में गुड़ियों की अनूठी परंपरा ‘गोलू पूजा’ देखने को मिलती है।

    कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अलग-अलग नामों से प्रचलित इस परंपरा में नवरात्रि के दौरान गुड़ियों और देवी-देवताओं की मूर्तियों को सजी हुई सीढ़ियों पर क्रमबद्ध ढंग से सजाया जाता है। दक्षिण भारतीय महिला समाज (डीबीएमएस) से जुड़े रहने के कारण पिछले नौ वर्षों से मुझे अनेक तमिल परिवारों में गोलू देखने का अवसर मिलता रहा है।

    इस वर्ष भी कई घरों में गोलू देखने का अवसर मिला, लेकिन टाटा स्टील के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री दिलीप नारायण और उनकी पत्नी सुधा दिलीप के सोनारी स्थित निवास पर सजा गोलू विशेष रूप से आकर्षक लगा। श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास से सजे इस आयोजन में परिवार की संस्कृति के प्रति गहरा लगाव दिखाई दिया।

    श्री दिलीप नारायण बताते हैं कि वे बचपन से जमशेदपुर में पले-बढ़े हैं और उन्हें गोलू सजाने में विशेष रुचि रही है। गोलू में लकड़ी, धातु अथवा अन्य सामग्री से बनी सीढ़ियों पर सुंदर वस्त्र बिछाकर विभिन्न प्रकार की मूर्तियाँ सजाई जाती हैं। सामान्यतः सीढ़ियों की संख्या विषम होती है—तीन, पाँच, सात या नौ। तमिल भाषा में इन सीढ़ियों को ‘पड़ी’ कहा जाता है।

    उनकी पत्नी सुधा के अनुसार, गोलू केवल धार्मिक सजावट नहीं, बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शनी है, जिसमें धर्म, इतिहास, कला और सामाजिक जीवन का सुंदर समन्वय दिखाई देता है। ऊपरी सीढ़ियों पर देवी-देवताओं की मूर्तियाँ, मध्य में संतों, महापुरुषों और पौराणिक पात्रों की प्रतिमाएँ तथा निचली सीढ़ियों पर पशु-पक्षियों, मनुष्यों और ग्रामीण जीवन से जुड़ी आकृतियाँ सजाई जाती हैं। इस प्रकार गोलू भारतीय जीवन की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि को अभिव्यक्त करता है।

    श्रीप्रिया धर्मराजन और अंजलि गणेशन सहित अनेक तमिल परिवार भी इस परंपरा का उत्साहपूर्वक निर्वाह करते हैं। प्रत्येक वर्ष नई प्रतिमाएँ जोड़ने की परंपरा के कारण गोलू में नवीनता बनी रहती है। जमशेदपुर में ऐसी प्रतिमाएँ आसानी से उपलब्ध नहीं होने के कारण अनेक परिवार इन्हें तमिलनाडु से मँगवाते हैं। गोलू देखने के लिए पड़ोस की महिलाएँ, बच्चे और अन्य परिजन एकत्र होते हैं। श्री दिलीप नारायण के घर पर केवीके समाज, सोनारी की महिला मंडली ने बैठकर भजन भी प्रस्तुत किए।

    इस अवसर पर डीबीएमएस कॉलेज की मार्गदर्शक एवं सलाहकार डॉ. जूही समर्पिता, प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, पामेला घोष दत्ता, अनेक शिक्षिकाएँ, टाटा स्टील के वरिष्ठ पदाधिकारी, डॉ. अंजनी किशोर सहाय तथा डीबीएमएस के चेयरपर्सन डॉ. बी. चन्द्रशेखर, श्रीमती ललिता चन्द्रशेखर और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने गोलू की भव्य सजावट की सराहना की।

    गोलू पूजा भारतीय संस्कृति की उस सुंदर विशेषता को सामने लाती है, जहाँ आस्था के साथ कला, परंपरा और सामाजिक सहभागिता भी जुड़ जाती है। जमशेदपुर जैसे बहुसांस्कृतिक शहर में ऐसे आयोजन हमें सिखाते हैं कि विविधता केवल अलग-अलग परंपराओं का सह-अस्तित्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे की संस्कृति को जानने, समझने और सम्मान देने का अवसर भी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?
    Next Article नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.