Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद के 59वें प्रकाशन डाॅo वीणा पाण्डेय ‘भारती’ कृत भोजपुरी काव्य संग्रह ‘सँउसे चान आकासे’ लोकार्पित
    जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद के 59वें प्रकाशन डाॅo वीणा पाण्डेय ‘भारती’ कृत भोजपुरी काव्य संग्रह ‘सँउसे चान आकासे’ लोकार्पित

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। नगर की अग्रणी साहित्यिक संस्था ‘ जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद्’ के 59वां फूल के रुप में प्रकाशित एवं ‘ सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन ‘ के विशेष सहयोग से शहर की जानी पहचानी कवयित्री डाॅo वीणा पाण्डेय भारती रचित भोजपुरी काव्य संग्रह ” सँउसे चान आकासे” का लोकार्पण समारोह तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में आयोजित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड के सेवानिवृत्त मुख्य कारखाना निरीक्षक श्री अरुण मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि द्वय तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा तुलसी भवन साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅo रागिनी भूषण उपस्थित रहे ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष डाॅo प्रसेनजित तिवारी तथा संचालन श्री सूरज सिंह राजपूत ने की । जबकि स्वागत भाषण संस्था के प्रधान सचिव डाॅ० अयय कुमार ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन परिषद् के संगठन सचिव श्री कैलाशनाथ शर्मा ने दी ।

    अतिथियों द्वारा पुस्तक लोकार्पित किये जाने के उपरान्त श्री हरिहर राय चौहान ने पुस्तक पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि शब्दों और भावों के चित्रकारी से यह संग्रह भरा पड़ा है । भाषा सरल, सटीक, प्रवाहमय और गेय है । श्रृंगार, भक्ति, देशभक्ति, कृषि, संस्कार, परंपरा, स्वागत, विरह-मिलन वगैरह गीतों से यह संग्रह जीवंत होने के कारण वीणा की कवयित्री मन के बहुआयामी व्यक्तित्व का दर्शन कराता है । मेरे समझ से ‘सँउसे चान आकासे’ अपने काव्यात्मकता और लयात्मकता के चलते पाठकों के पसंद के पैमाने पर खरा उतरेगा । कवयित्री डाॅo भारती का साहित्यिक जीवन परिचय श्रीमती रीना सिन्हा सलोनी ने बड़े ही सुन्दर अंदाज में प्रस्तुत की । जबकि डाॅo यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने इसे अपनी काव्य शैली मेंं प्रस्तुत किया । मौके पर मुख्य अतिथि श्री अरुण मिश्रा ने अपने संबोधन में डाॅo भारती एवं उनकी रचनाओं का भूरि-भूरि प्रशंसा की । जबकि गैर भोजपुरी भाषी विशिष्ट अतिथिद्वय ने भी भोजपुरी में अपनी बातें रखी ।

    इस अवसर पर मुख्य रुप से सतीन्द्र नाथ पाण्डेय, हिमान्शु पाण्डेय, डाॅ० उदय प्रताप हयात, नीलाम्बर चौधरी,वसंत जमशेदपुरी, सुरेश चन्द्र झा , प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, हरभजन सिंह रहबर, बलविन्दर सिंह, वरुण प्रभात, डाॅo आशा गुप्ता, मंजू ठाकुर, शिव नन्दन सिंह, राजदेव सिन्हा, चन्द्रकान्त, दिलीप ओझा, अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष, उपासना सिन्हा, सुदीप्ता जेठी राउत,पूनम शर्मा स्नेहिल, पूनम महानंद, अशोक पाठक स्नेही, ज्योत्सना अस्थाना, शीतल प्रसाद दुबे सहित शताधिक साहित्यकार वृंद एवं भोजपुरी प्रेमी जन उपस्थित रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतोपचांची में कांग्रेस की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
    Next Article शुक्रवार से मानगो क्षेत्र के स्ट्रीट लाइट ठीक कराया जाएगा: अंसार खान

    Related Posts

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    July 18, 2026

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    July 18, 2026

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.