Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा की चेतावनी : बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा की चेतावनी : बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट : अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    राजनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैलने से लोगों में भय और भ्रम का माहौल बन गया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफार्म पर बिना सत्यापन के ऐसी भ्रामक खबरें साझा की जा रही हैं, जिसका खामियाजा निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हाल ही में राजनगर क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह के आधार पर कुछ लोगों ने एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। मामला थाना पहुंचने के बाद पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र में बच्चा चोरी की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है और न ही किसी बच्चे के गायब होने की शिकायत मिली है। वहीं शनिवार को एक विक्षिप्त व्यक्ति भी इस अफवाह का शिकार हो गया, लेकिन समय रहते राजनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे भीड़ से सुरक्षित बचा लिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। इस मामले को लेकर राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों को बिना जांच के साझा न करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अफवाह के कारण किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ मारपीट या अप्रिय घटना होती है तो मारपीट करने वालों के साथ-साथ अफवाह फैलाने और लोगों को उकसाने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल 2026-27 की नई टीम घोषित, दिलू पारिख चेयरमैन और डीबी सुंदर रामम वाइस चेयरमैन
    Next Article राष्ट्रसंवाद 25 साल: निर्भीकता का पर्याय

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.