रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तेजश्विनी संगठन की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय वार्ड पार्षद सह तेजश्विनी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती नीतू शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें वार्ड की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला चिकित्सक डॉ. वीणा सिंह उपस्थित रहीं। इस दौरान केक काटकर महिला दिवस का उत्सव मनाया गया तथा फूलों का गुलदस्ता और उपहार भेंट कर संगठन से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में महिलाओं की सामाजिक,…
Author: Aman Ojha
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर के टेल्को थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद का रविवार को क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता करनदीप सिंह, जनता…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना कांड संख्या 155/25 से जुड़े मामले में आरोपी सुशांतो कर्मकार (27) को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार यह मामला 19 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी लगाई गई थीं। गिरफ्तार आरोपी मानगो के जवाहर नगर, रोड नंबर 15,…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदित्यपुर में वॉरियर्स ऑफ कोल्हान और सांस्कृतिक संस्था परिमल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश की आजादी से लेकर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर वक्ताओं ने विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षिका संध्या रानी प्रधान रहीं। वहीं वक्ताओं में पूर्व कमांडेंट संजीव रमण, महिला नेत्री शारदा देवी, अधिवक्ता ओम प्रकाश, रविंद्र नाथ चौबे, पूर्वी घोष और पल्लवी गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सांसद बिद्युत बरण महतो का सरकार और स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखा प्रहार चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण एक गरीब पिता को अपने नवजात शिशु का शव कार्डबोर्ड के डिब्बे में घर ले जाने की घटना बेहद हृदयविदारक, अमानवीय और झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मनाक सच्चाई को उजागर करती है। जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था की असंवेदनशीलता और लापरवाही का जिंदा उदाहरण है। सांसद श्री महतो ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े दावे…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवती की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार लापता युवती को-ऑपरेटिव कॉलेज में 12वीं (साइंस) की छात्रा है और पढ़ाई के साथ-साथ वीडियो शूटिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम करती थी। परिजनों ने बताया कि 28 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे वह शूटिंग के सिलसिले में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद से वह वापस…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को सिदगोड़ा टाउन हॉल, जमशेदपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों को सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाने, लाभुकों की सूची तैयार करने तथा परिसंपत्ति वितरण की तैयारी करने का निर्देश दिया गया। डीडीसी ने सभी विभागों से योग्य लाभुकों की पहचान कर जल्द सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि अधिक…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के चिकित्सा जगत के लिए गुरुवार का दिन बेहद दुखद रहा। शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों में शामिल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष (एचओडी) डॉ. एबी बलसारा का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर के चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. एबी बलसारा अपनी सादगी, विनम्रता और गहन चिकित्सकीय ज्ञान के लिए जाने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक मरीजों की सेवा की और चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन को चिकित्सा जगत के लिए…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड में अवैध बालू परिवहन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बालू लदे ट्रैक्टरों को रोकने को लेकर भड़के ट्रैक्टर मालिकों और चालकों ने सोनुआ अंचल कार्यालय में धावा बोलकर जमकर हंगामा किया और अंचल अधिकारी सहित कार्यालय में अस्थायी रूप से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर जवाहरलाल दास के साथ धक्का-मुक्की की। ट्रैक्टर मालिकों और चालकों का आरोप है कि होली के दिन नशे में धुत कंप्यूटर ऑपरेटर जवाहरलाल दास ने सोनुआ-गुदड़ी मार्ग में बालू लदे ट्रैक्टरों को रोककर चालकों से मारपीट की, टायर की…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित कालिया ढाबा के समीप शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में युवक का एक पैर टूट गया, जबकि उसकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार डूंगरीडीह निवासी हरिपद महतो शुक्रवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान जब वे कालिया ढाबा के पास पहुंचे,…
