Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बच्चा चोर की अफवाह ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों की भीड़ ने वृद्ध महिला को पीटा, हालत गंभीर
    चाईबासा झारखंड

    बच्चा चोर की अफवाह ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों की भीड़ ने वृद्ध महिला को पीटा, हालत गंभीर

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथिया पंचायत के रामडा गांव में बच्चा चोर की अफवाह ने एक भयावह रूप ले लिया, जहां संदेह के आधार पर ग्रामीणों की भीड़ ने एक वृद्ध महिला की घेरकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला किसी कारणवश गांव में पहुंची थी, तभी ग्रामीणों को उस पर शक हुआ और लोगों ने उसे घेरकर बैठा लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उससे नाम और पता पूछते हुए पूछताछ शुरू की, लेकिन महिला द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दिए जाने पर लोगों का शक और गहरा गया। इसी बीच कुछ लोगों ने यह अफवाह फैला दी कि महिला बच्चा चोर हो सकती है। अफवाह फैलते ही गांव में माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते भीड़ उग्र हो उठी। भीड़ ने बिना किसी ठोस प्रमाण के ही महिला की पिटाई शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना किसी ग्रामीण ने तुरंत चक्रधरपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महिला को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना में किन-किन लोगों की भूमिका रही, ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकपाली में पुलिस का सख्त एक्शन: अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान में बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक बरामद
    Next Article महिलाओं की भांति वंचित समूह की भागीदारी जरूरी: सुधीर कुमार पप्पू 

    Related Posts

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    July 19, 2026

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.