Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंद घर को बनाया निशाना, पाकुड़गोड़ा में लाखों के जेवर और नकदी की चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    बंद घर को बनाया निशाना, पाकुड़गोड़ा में लाखों के जेवर और नकदी की चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

    गम्हरिया पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करने के बजाय शिकायतकर्ता को ही लगाई फटकार

    सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकुड़गोड़ा में बीती रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना रात करीब एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घर के मालिक राज पांडे अपने परिवार के साथ किसी निजी कार्य से बिहार के आरा जिले गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे कीमती जेवरात तथा नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही राज पांडे ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करने के बजाय शिकायतकर्ता को ही डांट-फटकार लगाई और कहा कि 100 नंबर पर कॉल करने के बजाय थाना आकर लिखित शिकायत देनी चाहिए थी। बड़ी चोरी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की तत्पर कार्रवाई नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडुमरिया अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में उठाया
    Next Article रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से दुर्व्यवहार पर गिरी गाज, एसपी की सख्त कार्रवाई, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    Related Posts

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    July 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    July 18, 2026

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.