Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डुमरिया अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में उठाया
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    डुमरिया अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में उठाया

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    पोटका विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए पोटका के विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने शून्यकाल के दौरान सीएचसी पोटका और डुमरिया प्रखंड अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति का मामला उठाया।

     

    विधायक संजीव सरदार ने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए इन अस्पतालों में स्त्री रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग और शल्य चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर करना पड़ता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

     

    विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने सदन में उनका प्रश्न पटल पर रखा. उन्होंने सरकार से मांग की कि पोटका और डुमरिया अस्पतालों में जल्द विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को अपने ही इलाके में बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके।

     

    विधायक संजीव सरदार द्वारा इस जनहित के मुद्दे को विधानसभा में उठाए जाने से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनकी पहल से पोटका और डुमरिया के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘यात्रा’ संस्था का सम्मान समारोह, महिला सफाई कर्मियों व महिला थाना प्रभारी को अंगवस्त्र व तिलक से किया गया सम्मानित
    Next Article बंद घर को बनाया निशाना, पाकुड़गोड़ा में लाखों के जेवर और नकदी की चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    Related Posts

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    July 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    July 18, 2026

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.