Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘यात्रा’ संस्था का सम्मान समारोह, महिला सफाई कर्मियों व महिला थाना प्रभारी को अंगवस्त्र व तिलक से किया गया सम्मानित
    जमशेदपुर झारखंड

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘यात्रा’ संस्था का सम्मान समारोह, महिला सफाई कर्मियों व महिला थाना प्रभारी को अंगवस्त्र व तिलक से किया गया सम्मानित

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत) की ओर से महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को सराहने के उद्देश्य से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही महिलाओं को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह ने अपने सदस्यों के साथ मिलकर शहर की महिला सफाई कर्मियों एवं महिला थाना की थाना प्रभारी को अंगवस्त्र पहनाकर तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी सम्मानित महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्रीमती रीना सिंह ने कहा कि समाज के विकास और प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

    महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से नई मिसाल कायम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सफाई कर्मी शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, वहीं महिला पुलिस अधिकारी समाज में सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य कर रही हैं। ऐसे में उनके कार्यों को सम्मानित करना हम सभी का कर्तव्य है।उन्होंने आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। संस्था का उद्देश्य समाज में महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने भी महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया और समाज से अपील की कि महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर और सम्मान दिया जाए। इस अवसर पर संस्था के कई सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी में कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समारोह के बाद सभी ने एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज में महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिबानी इकोनॉमिक एजुकेशन डेवलपमेंट फाउंडेशन
    Next Article डुमरिया अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में उठाया

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.