रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर भवन में छापेमारी कर एक युवक को 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को दिन के करीब सवा दो बजे की गई। छापेमारी के दौरान मौके पर कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानगो थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती रोड नंबर 15 निवासी 19…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे निर्णायक अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे चाईबासा पहुंचे। चाईबासा स्थित समाहरणालय में उन्होंने राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर नक्सल विरोधी अभियान की वर्तमान स्थिति और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। सुरक्षा दृष्टि से डीजी का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले 40 दिनों के भीतर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का यह चाईबासा का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 19…
राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान ने उपायुक्त कार्यालय कक्ष में प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र से आए 30 से अधिक नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। इस दौरान लोगों ने जमीन विवाद, आपदा से संबंधित लंबित मुआवजा भुगतान, पेंशन एवं मंईयां सम्मान योजना का लाभ, सेवा निवृत्ति लाभ, पारिवारिक प्रताड़ना, आवास की मांग, निजी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा, पैसे के लेन-देन में विवाद, निर्धन बच्चों के नामांकन व फीस माफी, भूमि सीमांकन, आधार कार्ड अपडेट, जन्म…
धनसार थाना क्षेत्र स्थित बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में होली के दौरान हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग की घटना हो गई। इस घटना में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान विष्णु कुमार और पुष्पक कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल इलाज के लिए सरायढेला स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार होली का जश्न मनाने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 स्थित शिव काली मंदिर परिसर में नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नागरिक अभिनंदन किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, वहीं पूर्व अध्यक्ष बिरेंद्र यादव ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने वार्ड संख्या 17 में व्याप्त पेयजल की गंभीर समस्या की ओर मेयर का ध्यान आकृष्ट करते हुए सुझाव…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) झारखंड में नगर निकाय, नगर परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव अब संपन्न हो चुके हैं और राज्यभर में 16 मार्च को सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी। संबंधित जिलों के उपायुक्तों की मौजूदगी में वार्ड पार्षद, वार्ड सदस्य, महापौर, उपमहापौर, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष एक साथ पद की शपथ लेंगे। हालांकि राज्य में कई स्थानों पर उपमहापौर और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं होने के कारण शपथ ग्रहण प्रक्रिया में थोड़ी देरी होने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि आदित्यपुर नगर निगम के नगर…
रिपोर्ट – अमन ओझा(ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावाँ जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार, 05 मार्च 2026 को विशेष जांच अभियान चलाया गया। यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने कांड्रा टॉल मोड़ के समीप सुबह 05:00 बजे से ड्रंक एंड ड्राइव तथा सवारी गाड़ियों में अतिरिक्त यात्री बैठाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल से लेकर बड़े व्यावसायिक वाहनों तक की गहन जांच की गई। इसी क्रम में वाहन संख्या JH05BB-3312 के चालक हरिराम सरदार को 335 एमजी…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) गम्हरिया: बुधवार 4 मार्च की सुबह करीब 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार आधी रात के बाद गम्हरिया स्थित लाल बिल्डिंग चौक के बीच बने ट्रैफिक बूथ में तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक संख्या JH22F5264 काफी तेज गति में थी और अनियंत्रित होकर सीधे ट्रैफिक बूथ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बिखर गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल…
जादूगोड़ा: तीन दशकों के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को राखा माइंस रेलवे स्टेशन में ऋषिकेश कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ हो गया। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। स्टेशन मास्टर धनंजय कुमार की अगुवाई में भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह, डॉ. सुशील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सज्जन खेमका, किशोर कांवटिया समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ट्रेन के चालक को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18477 पूरी से ऋषिकेश सुबह 4:50 बजे पहुंचने वाली…
जादूगोड़ा :आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर से डोमजूडी गांव में श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वा जन्मों आविर्भाव के मौके पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई परम पूजनीय गुरुदेव श्री श्री गोपीनाथ गोस्वामी जी ने की। इस मौके पर आगे_ आगे एक वाहन पर चैतन्य महाप्रभु की प्रतिमा चल रहे थे तो पीछे _ पीछे डोमजुड़ी, गम्हरिया, एवं कदमा की कीर्तन संप्रदाय व नाचते_गाते ग्रामीण चले रहे थे। नगर कीर्तन में शुरुआत वीणा पानी संघ बारी आश्रम डोमजुडी से की गई व मदन मोहन मदिर पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान मृदंग,…
