–विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल
राष्ट्र संवाद संवादाता
शराबबंदी वाले राज्य में अधिकारी को कैसे मिल रहा है ब्रांडेड शराब,पूरे प्रकरण की जांच की उठी मांग
-शेखपुरा में विद्युत विभाग के एसडीओ का शराब पीते एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। दअसल शेखपुरा जिले के बरबीघा विद्युत अवर प्रमंडल राहुल कुमार एक कमरे में पलंग पर बैठक कर शराब पीने एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।शराबबंदी वाले राज्य में बड़े ओहदे पर बैठे अधिकारी कैसे कानून की धज्जियां उड़ाते हुए शराब का जाम छलका रहे है। वायरल वीडियो के बाद सरकारी कार्यालयों में चर्चा का बाजार गर्म है जबकि आम लोग ऐसे अधिकारी पर करवाई की मांग कर रहे है। पूरे वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है। अब देखना है कि शराबबंदी कानून बोले राज्य में एक बड़े पद पर बैठे अधिकारी ही शराब बंदी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए शराब का जाम छलका रहे है।

