Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: साकची टिन शेड स्थित फल मंडी में शुक्रवार सुबह फल की कीमत को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के दौरान एक युवक पर फल व्यवसायी और उसके कर्मचारियों के साथ मारपीट करने तथा दुकान में रखे फल सड़क पर फेंकने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद साकची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    जानकारी के अनुसार, मानगो शंकोसाई रोड नंबर-1 निवासी फल व्यवसायी राकेश केशरी अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान धातकीडीह रेडियो मैदान निवासी मो. फहीम उनकी दुकान पर पहुंचा और फलों का भाव पूछने के बाद कुछ देर में वापस लौटकर कीमत को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए दुकान में रखे फल सड़क पर फेंक दिए।

    विरोध करने पर दुकान में काम करने वाले कर्मचारी असद हुसैन के साथ आरोपी ने मारपीट की। आरोप है कि उसने असद का गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे कर्मचारी माधव चातर को भी आरोपी ने सड़क पर घसीटते हुए लात-घूंसों से पीटा। घटना के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
    मारपीट में घायल असद हुसैन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं।

    घटना की लिखित शिकायत साकची थाना में दर्ज होने और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी मो. फहीम को साकची टिन शेड मंडी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे मंडी लेकर पहुंची, जहां उसकी परेड कराई गई। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर फल व्यवसायियों से माफी मांगता नजर आया और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं करने की बात कही।
    फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल
    Next Article 18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    Related Posts

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    July 18, 2026

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    July 18, 2026

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.