Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बिना शिलान्यास बने सड़क-नाली पर सवाल, शपथ से पहले भुगतान लेने की चर्चा तेज
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बिना शिलान्यास बने सड़क-नाली पर सवाल, शपथ से पहले भुगतान लेने की चर्चा तेज

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    झारखंड में नगर निकाय, नगर परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव अब संपन्न हो चुके हैं और राज्यभर में 16 मार्च को सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी। संबंधित जिलों के उपायुक्तों की मौजूदगी में वार्ड पार्षद, वार्ड सदस्य, महापौर, उपमहापौर, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष एक साथ पद की शपथ लेंगे। हालांकि राज्य में कई स्थानों पर उपमहापौर और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं होने के कारण शपथ ग्रहण प्रक्रिया में थोड़ी देरी होने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त ने संवेदकों को हिदायत दी है कि जब तक महापौर, उपमहापौर और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण नहीं हो जाता, तब तक वे नगर निगम से अपने-अपने लंबित भुगतानों को जल्द प्राप्त कर लें। बताया जा रहा है कि शपथ के बाद जब नए जनप्रतिनिधि पदभार संभालेंगे तो धरातल पर हुए विकास कार्यों—जैसे सड़क, नाली आदि—की समीक्षा और जांच की जा सकती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या त्रुटि पाए जाने पर संवेदकों के भुगतान पर रोक लगाने की पहल भी की जा सकती है। जनप्रतिनिधियों ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का ध्यान आकृष्ट कराने की बात कही है और मांग की है कि जमीनी स्तर पर हुए कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। आरोप है कि कई वार्डों में सड़क और नाली का निर्माण बिना विधिवत शिलान्यास के ही करा दिया गया, जबकि नियम के अनुसार शिलान्यास शिलापट्ट पर मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और संवेदक का नाम तथा एकरारनामा अंकित होना अनिवार्य होता है। इसके बावजूद कई जगह इन नियमों को दरकिनार कर कार्य कराए जाने की चर्चा से नगर निगम क्षेत्र में सवाल उठने लगे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article शिव काली मंदिर में नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार का नागरिक अभिनंदन, वार्ड 17 की समस्याओं पर हुई चर्चा

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.