जादूगोड़ा :आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर से डोमजूडी गांव में श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वा जन्मों आविर्भाव के मौके पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई परम पूजनीय गुरुदेव श्री श्री गोपीनाथ गोस्वामी जी ने की। इस मौके पर आगे_ आगे एक वाहन पर चैतन्य महाप्रभु की प्रतिमा चल रहे थे तो पीछे _ पीछे डोमजुड़ी, गम्हरिया, एवं कदमा की कीर्तन संप्रदाय व नाचते_गाते ग्रामीण चले रहे थे। नगर कीर्तन में शुरुआत वीणा पानी संघ बारी आश्रम डोमजुडी से की गई व मदन मोहन मदिर पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान मृदंग, करताल की मधुर ध्वनि के साथ हरिनाम संकीर्तन ने पूरे डोमजूडी ग्राम को भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

