Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वार्ड 17 में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, पार्षद नीतू शर्मा फिर हुईं सक्रिय, सफाई व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने की शुरू हुई पहल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    वार्ड 17 में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, पार्षद नीतू शर्मा फिर हुईं सक्रिय, सफाई व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने की शुरू हुई पहल

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में एक बार फिर विकास कार्यों की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। वार्ड की पार्षद नीतू शर्मा दोबारा पहले की तरह सक्रिय होकर क्षेत्र की जनता की सेवा में जुट गई हैं और वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार पहल कर रही हैं। पार्षद के सक्रिय होने के बाद वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है, वहीं लंबे समय से खराब पड़े बिजली के पोल लाइटों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है ताकि शाम होते ही अंधेरे में डूब जाने वाली सड़कों और गलियों में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से वार्ड में कई आवश्यक विकास कार्य विभिन्न कारणों से सही तरीके से नहीं हो पा रहे थे, जिसके चलते वार्डवासियों को सफाई, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब स्थिति को सुधारने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। नगर निगम के संबंधित विभागों के सहयोग से नियमित रूप से कचरा उठाव और नालियों की सफाई सुनिश्चित कराई जा रही है, वहीं बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटें लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिससे वार्ड के लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने उन्हें जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। वार्ड में साफ-सफाई, रोशनी, सड़क और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनका लक्ष्य है। पार्षद ने यह भी कहा कि आगे भी वार्ड के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयास करती रहेंगी और किसी भी समस्या को अनदेखा नहीं होने दिया जाएगा। इधर, वार्ड में विकास कार्यों की शुरुआत होते ही स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि लंबे समय बाद अब क्षेत्र में सफाई और रोशनी व्यवस्था को लेकर ठोस पहल होती नजर आ रही है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि पार्षद की सक्रियता से वार्ड संख्या 17 में आने वाले दिनों में और भी विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे तथा क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमृद्ध किसान ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत– सांसद बिद्युत बरण महतो
    Next Article गैस संकट के बीच सदर अस्पताल की रसोई में जला लकड़ी-कोयले का चूल्हा, मरीजों की डाइट व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.