Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर में पिस्टल के बल पर कोरियर बॉय से लूट, पुलिस की देरी पर भड़के स्थानीय लोग
    झारखंड

    आदित्यपुर में पिस्टल के बल पर कोरियर बॉय से लूट, पुलिस की देरी पर भड़के स्थानीय लोग

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए कोरियर बॉय से पिस्टल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे ग्रामीण बैंक के समीप दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने इच्छापुर (ग्वालपाड़ा) निवासी कोरियर बॉय रंजीत कुमार से 8,760 रुपये नगद और कीमती पार्सल लूट लिए। जानकारी के अनुसार रंजीत सालडीह बस्ती में पार्सल डिलीवरी करने पहुंचा था और ग्राहक को कई बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसी दौरान चार नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे, उन्होंने रंजीत के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल तोड़ दिया और कनपटी पर पिस्टल सटाकर जेब में रखे पैसे तथा पार्सल छीनकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद रंजीत ने आदित्यपुर थाना को सूचना दी, लेकिन पुलिस की पीसीआर वैन करीब ढाई घंटे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। थक-हारकर जब पीड़ित मंगलवार को लिखित शिकायत देने थाने पहुंचा तो उसका आवेदन भी स्वीकार नहीं किया गया। न्याय नहीं मिलने पर रंजीत ने पत्रकारों से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना के समय गश्ती वाहन गम्हरिया क्षेत्र में व्यस्त था, जिस कारण पहुंचने में देरी हुई। बुधवार को पीड़ित द्वारा दोबारा आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला के तीतीरबिल्ला पुल पर सघन वाहन जांच, नियम तोड़ने वालों से 2.37 लाख रुपये जुर्माना वसूला
    Next Article भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद पर जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में भर्ती , राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह ने उठाए सवाल

    Related Posts

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    September 25, 2026

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    September 25, 2026

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.