Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आदित्यपुर फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 12, 2026Updated:March 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार 2 मार्च को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सिरीस भट्ठा मांझी टोला निवासी 19 वर्षीय राजवीर सिंह उर्फ लालू पर जान मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के नामजद आरोपी शुभम सरकार और राज लोहार उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोडेड देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, एक मैगजीन, 7.65 एमएम के 16 जिंदा कारतूस तथा 315 एमएम के 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक अपाची मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानदेय और नौकरी सुरक्षा की मांग पर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरायकेला-खरसावां में कई योजनाएं ठप
    Next Article सरायकेला के तीतीरबिल्ला पुल पर सघन वाहन जांच, नियम तोड़ने वालों से 2.37 लाख रुपये जुर्माना वसूला

    Related Posts

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    September 25, 2026

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    September 25, 2026

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.