बिरसानागर क्षेत्र में ₹34 लाख से अधिक की छह विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास, विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई, कहा- मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता। विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को बिरसानगर मंडल क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत ₹34 लाख से अधिक राशि की विभिन्न विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। समारोह के दौरान जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें बिरसानगर जोन-6 में तमाडिया सरकारी स्कूल से बागची दुकान होते हुए बुधराम खालकों के सामने वाला नाला…
Author: Devanand Singh
राजस्थान और आरसीबी के मैच में सॉल्ट-कोहली के सामने होगी आर्चर की मुश्किल चुनौती राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीमें रविवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में जीत की राह पर लौटने के इरादे से मैदान पर उतरेगी तो सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और विराट कोहली के सामने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर कड़ी चुनौती पेश करेंगे। इन दोनों टीमें को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जबकि राजस्थान को गुजरात टाइटन्स के हाथों 58 रन से…
रामगढ़: चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा, दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) पहुंचे। उन्होंने चैत्र नवरात्रि की अंतिम तिथि पर मां छिन्नमस्तिका की विधिवत पूजा-अर्चना और हवन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी आशीष पांडा ने बताया कि यह दिन नवरात्र का विशेष और पवित्र अवसर था, जिसमें चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने भाग लिया। इसके पश्चात CEC सीसीएल रजरप्पा गेस्ट हाउस में निर्वाचन से जुड़े वालंटियरों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी चुनावों से…
देवघर: चैत्र पूर्णिमा व हनुमान जयंती पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ मंदिर में चैत्र पूर्णिमा एवं हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देशभर के विभिन्न राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने आज बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की और हनुमान जी की विशेष आराधना में भाग लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने विधिवत जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा संपन्न की। साथ ही हनुमान जयंती के अवसर पर बजरंगबली के समक्ष प्रसाद, सिंदूर, फूल…
शिलापटों की अनदेखी से नाराज़गी, कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज़ – जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की माँग जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बीते वर्षों में नगर विकास एवं आवास विभाग, विधायक निधि एवं अन्य योजनागत मदों से स्वीकृत कई महत्वपूर्ण जनसुविधा से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास तत्कालीन विधायक सह राज्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा विधिवत रूप से किया गया था। इन योजनाओं में नागरिक सुविधाओं का विस्तार, सड़क चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण तथा परिवहन व्यवस्था में सुधार जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएँ शामिल थीं। आदर्श आचार संहिता के चलते कार्य रुके, अब हो रहा है शिलापटों से छेड़छाड़ विधानसभा चुनाव की घोषणा के…
नड्डा ने पुरी में भाजपा विधायकों, सांसदों के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने शनिवार को यहां पार्टी के विधायकों और सांसदों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव, ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष मनमोहन सामल और पार्टी के अधिकांश सांसद व विधायक शामिल हुए। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 13 अप्रैल को खत्म होगा। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को संगठनात्मक कामकाज, शासन, वैचारिक स्पष्टता और…
वक्फ अधिनियम को लेकर मुर्शिदाबाद में हिंसा में 110 से अधिक लोग गिरफ्तार: पुलिस पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के सिलसिले में 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नए कानून को लेकर शुक्रवार को मालदा, मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में हिंसा भड़क गई थी और पुलिस वैन सहित कई वाहनों में आग लगा दी गई, सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया और सड़कें अवरूद्ध कर दी गईं। पुलिस ने बताया कि इन सभी…
उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, गांव-गांव जाकर उचित पोषाहार को लेकर जागरूक करेगा रथ 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पूर्वी सिंहभूम जिला में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है । इसी क्रम में समाहरणालय परसिर से उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान तथा धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । साथ ही उक्त मौके पर पोषण पखवाड़ा से संबंधित शपथ भी लिया गया । मौके पर उप विकास आयुक्त ने जिला…
बीसीसीएल इजे एरिया के सुदामडीह एएसपी की बंद छह नंबर कोलियरी के हवा चानक में चल रही थी कोयला चोरी, घरों के नीचे से आती है दब दब की आवाज, ग्रामीणों ने दी थी जानकारी सुदामडीह थाना अंतर्गत शेरापट्टी बस्ती के रहने वाले ग्रामीण इन दिनों भय और दहशत में जिंदगी जीने को विवश. उन्हें अपनी जान की चिंता सता रही है. ग्रामीणों ने कहा स्थानीय पुलिस से कोयला चोरी बंद कराने को लेकर हाथ भी जोड़े विनती भी किए सर बंद करवा दीजिए लेकिन हमारा बात नहीं सुना. झरिया विधायक रागिनी सिंह को सूचना दिए. बीसीसीएल इजे एरिया…
न्यूरो सेंटर साकची में विश्व पार्किंसन दिवस पर रोगी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, डॉक्टर एम.एन. सिंह ने बताया कारण, लक्षण व बचाव के उपाय जमशेदपुर, साकची स्थित न्यूरो सेंटर में आज रोगी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस कार्यक्रम का विषय विश्व पार्किंसन’11 अप्रैल 1997 में पार्किंसन’ रोग के लिए यूरोपीय संघ द्वारा विश्व पार्किंसन’ दिवस मनाया गया। यह डॉक्टर. जेम्स पार्किंसन’ के जन्मदिन को चिन्हित करता है। डॉक्टर जेम्स पार्किंसन’एस पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने लेख में पार्किंसन’एस का वर्णन किया है इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पार्किंसन’एस दिवस मनाया जाता है 2022 में…
