Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन फेज-7 में सोमवार एकदर्दनाक घटना में टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी 62 वर्षीय संदीप पाल की 10वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
    जानकारी के अनुसार, संदीप पाल को गंभीर अवस्था में तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे थे। करीब 15 दिन पूर्व ही वह अपनी बेटी को बीकॉम की पढ़ाई के लिए मुंबई के एक कॉलेज में छोड़कर लौटे थे। बेटी की पढ़ाई और उसके भविष्य को लेकर वह काफी चिंतित रहते थे।
    संदीप पाल टाटा स्टील के मर्चेंट मिल में चीफ पद पर कार्यरत रह चुके थे और सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के साथ जमशेदपुर में रह रहे थे। उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिचितों और शुभचिंतकों का उनके आवास पर तांता लग गया।
    घटना की सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों को बोनस की सौगात, 655 कर्मियों में बंटेंगे 7.35 करोड़ रुपये
    Next Article जमशेदपुर में 108वें गणेश उत्सव का भव्य आगाज, कदमा में विराजे गणपति बप्पा

    Related Posts

    दिनकर जयंती समारोह: स्वामी चिदात्मन ने की अमृत सरोवर में दिनकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग

    September 14, 2026

    साइकिल पे संडे की शानदार पहल: पिपरा देवस में 100 पौधों का वितरण

    September 14, 2026

    बखरी में डेरा के बाहर से स्प्लेंडर बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिनकर जयंती समारोह: स्वामी चिदात्मन ने की अमृत सरोवर में दिनकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग

    साइकिल पे संडे की शानदार पहल: पिपरा देवस में 100 पौधों का वितरण

    बखरी में डेरा के बाहर से स्प्लेंडर बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

    बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर के पास ऑटो चालकों और कार सवार में मारपीट, सड़क पर मचा हंगामा

    जमशेदपुर में 108वें गणेश उत्सव का भव्य आगाज, कदमा में विराजे गणपति बप्पा

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

    टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों को बोनस की सौगात, 655 कर्मियों में बंटेंगे 7.35 करोड़ रुपये

    जमशेदपुर में अनोखा गणेश उत्सव, पूजा पंडाल में गूंजा प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    झारखंड गठन के 26 साल बाद भी शहीदों के सपने अधूरे: आनंद मोहन

    नदी की उपधारा में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, मचा कोहराम 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.