आनंद मार्ग मोतियाबिंद जांच शिविर में 50 लोगों के आंखों का जांच 15 मोतियाबिंद रोगी चयनित चयनित 15 मोतियाबिंद रोगियों का होगा एमजीएम नेत्र विभाग में निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल का आनंद मार्ग जागृति में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में लगभग 50 लोगों के आंखों का जांच हुआ 15 मोतियाबिंद के मरीज चयनित हुए जिनका ऑपरेशन एमजीएम नेत्र विभाग में कल 14 सितंबर को किया जाएगा ।निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। कल 14 तारीख को सुबह 9 बाजार चयनित रोगी…
Author: Devanand Singh
आईएससी राष्ट्रीय टॉपर गौरांगी ने शुरू किया अपना उद्यम, ‘गौरी ग्लो’ का शुभारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आईएससी की राष्ट्रीय टॉपर और एसआरसीसी स्वर्ण पदक विजेता गौरांगी ने प्राकृतिक त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़े अपने नए उद्यम ‘गौरी ग्लो’ की शुरुआत की है। लंबे समय तक प्राकृतिक सामग्री पर शोध और नमूना परीक्षण के बाद उन्होंने इस उत्पाद श्रृंखला को तैयार किया। ‘गौरी ग्लो’ का उद्देश्य कम समय में सरल और प्रभावी सौंदर्य देखभाल उपलब्ध कराना है। उत्पादों में नारियल, केसर, एलोवेरा, नीम, गुलाब, मुलेठी, बादाम तेल और अन्य प्राकृतिक सामग्री के इस्तेमाल की जानकारी दी गई है।…
विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार और अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को करता है मजबूत : दिनेश कुमार जमशेदपुर, 13 सितंबर। टेल्को क्रॉस रोड नंबर-23 स्थित विनायक बॉयज क्लब द्वारा आयोजित गणेश पूजा पंडाल का आज दिनेश कुमार, जिला प्रभारी भाजपा पूर्वी सिंहभूम, और युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिनेश कुमार ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं…
शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग, एटक शिक्षक सेल गठित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एटक की ओर से बंगाल क्लब में शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। शिक्षकों ने जनगणना, पशुगणना, चुनाव और एसआईआर जैसे गैर-शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित होने की बात कही। एटक ने शिक्षकों को केवल शिक्षण कार्य तक सीमित रखने और सरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की मांग की। बैठक में ‘एक देश-एक शिक्षा’ की वकालत करते हुए स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति तथा अस्थायी शिक्षकों के लिए ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ लागू करने…
22 सितंबर को धूमधाम से मनेगा करमा पूजा महोत्सव, तैयारियां पूरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आदिवासी उरांव समाज पूर्वी सिंहभूम की ओर से 22 सितंबर को करमा पूजा महोत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। पुराना सीतारामडेरा, बिरसानगर, उलीडीह, शंकोसाई, बागबेड़ा, जादूगोड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाज के अनुसार, 16 सितंबर को जावा रोपण, 21 सितंबर को जावा जागरण और 22 सितंबर को करम डाल की पूजा होगी। रात में करम राजा की कथा के बाद पारंपरिक नृत्य-गान का आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को करम राजा का विसर्जन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न…
बोड़ाम में रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्र संवाद संवाददाता बोड़ाम। बिरसा उलिहान युवा मंच के तत्वावधान में बोड़ाम बैंक के समीप आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 150 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंदों का जीवन बचाने वाला महत्वपूर्ण मानवीय कार्य है। शिविर में युवाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजन समिति ने विधायक का स्वागत किया। मौके पर अध्यक्ष राधेश्याम सिंह भूमिज, सचिव फूल चंद सिंह सरदार, कोषाध्यक्ष शंभू सिंह भूमिज समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार पुरुलिया के बाघमुंडी में सनसनीखेज वारदात, पुलिस ने आधी रात को दबोचा राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय शर्मा चांडिल। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बाघमुंडी में शनिवार देर रात प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। हत्या के बाद शव को बड़े पॉलीथीन में लपेटकर बाइक से ठिकाने लगाने निकला प्रेमी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने खून से सनी बाइक और पॉलीथीन में रखा युवती का शव बरामद किया है। वारदात के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार रात…
हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत सड़क हादसों से दहला जमशेदपुर, एग्रिको में मौत के बाद सड़क जाम कर लोगों ने जताया विरोध राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर में रविवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग घायल हुए, जबकि एग्रिको सिग्नल के पास हुए भीषण हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। लगातार हो रहे…
लेखक: राष्ट्र संवाद ब्यूरोबेगूसराय जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। खाद्य विभाग की छापेमारी का यह ताजा मामला तेघड़ा अनुमंडल का है जहां रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर एक साथ धावा बोला। इस कार्रवाई से न केवल दुकानदारों में हड़कंप मचा बल्कि आम उपभोक्ताओं में भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जागरूकता बढ़ी है। जिले में पिछले कुछ महीनों से मिलावटी खाद्य पदार्थों, विशेषकर सरसों तेल और मसालों में मिलावट की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद जिला पदाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग को…
लेखक: राष्ट्र संवाद ब्यूरो तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला में ड्यूटी कर रही महिला प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर से अभद्रता और मारपीट के मामले में तेघड़ा पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। घटना 8 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे प्रखंड कार्यालय के पास एनएच-28 पर हुई थी। मटिहानी थाना में तैनात प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर संध्या कुमारी महिला सिपाही श्वेता कुमारी के साथ ड्यूटी पर थीं। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान दो युवक राहगीरों को धक्का देते हुए वहां पहुंचे और महिला पुलिस पदाधिकारी को धक्का देते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे। आरोप है कि एक युवक ने उन्हें थप्पड़…
