लेखक: इंद्र यादवभिवंडी के नारपोली थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा से सालभर यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी 26 वर्षीय मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) अमित प्रजापती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।13 वर्षीय छात्रा से सालभर यौन शोषण: पुलिस ने दर्ज किया केसभिवंडी के नारपोली थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ करीब एक साल तक यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप रिश्ते के परिचित 26 वर्षीय मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) अमित प्रजापती पर है। घटना सामने आने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर परिवार को धमकाकर मामला…
Author: Devanand Singh
लेखक: कृति आरके जैनHindi Diwas (हिंदी दिवस) पर प्रस्तुत है कृति आरके जैन का गहन विश्लेषण, जो हमारी भाषाई दोहरी मानसिकता को उजागर करता है।Hindi Diwas: हमारी भाषाई दोहरी मानसिकताहिंदी से हमारा रिश्ता भी बड़ा अजीब है—साल में एक दिन प्रेम उमड़ता है और बाकी दिन सुविधा जीत जाती है। 14 सितंबर को वही हिंदी सम्मान पाती है, जिसे 364 दिन सुविधा, करियर और प्रतिष्ठा के लिए पीछे कर दिया जाता है। दफ्तरों में अधिकारी हिंदी की महिमा गाते हैं, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के अभिभावक बच्चों से हिंदी कविता सुनवाते हैं और स्टूडियो में एंकर उसकी अस्मिता पर बहस करते…
लेखक: ललित गर्गभगवान गणेश भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं और विकसित भारत 2047 के संकल्प में उनकी प्रेरणा अत्यंत महत्वपूर्ण है।गणेशजी के व्यक्तित्व में छिपे प्रबंधन, नेतृत्व, ज्ञान, अनुशासन और समावेशी विकास के सूत्रों को आत्मसात कर भारत 2047 के संकल्प को नई दिशा दी जा सकती है।भगवान श्री गणेश भारतीय संस्कृति के ऐसे बहुआयामी एवं सर्वस्वीकार्य देवता हैं, जिनका स्मरण किसी भी शुभ कार्य के प्रारंभ में किया जाता है। वे केवल विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजित नहीं हैं, बल्कि उनका संपूर्ण व्यक्तित्व ज्ञान, विवेक, दूरदर्शिता, नेतृत्व, धैर्य, आत्मसंयम, संवाद, समावेशिता और कर्मशीलता का अद्भुत संदेश देता…
₹1.39 करोड़ के भूमिगत Work Order पर सवाल, तुरामडीह खान प्रबंधन की कार्यशैली जांच के घेरे में भूमिगत काम के लिए जारी कार्यादेश से सतह पर सड़क, ग्रेडिंग, बैरिकेडिंग व शेड निर्माण कराने का आरोप भाजपा नेता सतीश सिंह ने मांगी निष्पक्ष जांच राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा/तुरामडीह। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) की तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उपलब्ध दस्तावेज के अनुसार UCIL ने 24 नवंबर 2025 को Work Order No. GEMC-511687761339113 के तहत M/s Ajay Kumar Gupta को कुल ₹1,39,70,190.19 का कार्यादेश जारी किया है। कार्यादेश में कार्य का विवरण…
गैस पाइपलाइन के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 में गैस पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। नागरिकों का आरोप है कि जहां सड़क की मूल कंक्रीट करीब छह इंच मोटी थी, वहीं मरम्मत में महज एक से डेढ़ इंच कंक्रीट डाली जा रही है। इससे सड़क की मजबूती और भविष्य में दोबारा टूटने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने गेल प्रबंधन और जिला प्रशासन से सड़क मरम्मत कार्य की तकनीकी जांच कराने तथा मानकों की…
पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर भाजपा चलाएगी एक माह का अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर में एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि 17 सितंबर से ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर अभियान की शुरुआत होगी। इसके बाद एक माह में 12 कार्यक्रमों के माध्यम से मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों में नरेंद्र…
बजरंगी बगान में बस्ती उत्थान समिति का गठन, नवीन कुमार बने अध्यक्ष राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बजरंगी बगान हनुमान मंदिर परिसर में बजरंगी बगान, जेमको, आजादबस्ती, लक्ष्मीनगर, झगरूबगान एवं प्रेमनगर के बस्तीवासियों की बैठक में बस्ती उत्थान समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से युवा समाजसेवी नवीन कुमार को अध्यक्ष, राकेश चौधरी को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश पाठक को सचिव, धनंजय कुमार श्रीवास्तव को सह सचिव, अभिषेक तिवारी को कोषाध्यक्ष और दीनानाथ प्रसाद को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में क्षेत्र की एकता और सामाजिक विकास के साथ युवाओं के लिए पुस्तकालय खोलने, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने…
नुतन्डीह में सरकारी जमीन पर बने चाहरदीवारी को अतिक्रमणकारी ने स्वयं हटाना शुरू किया ग्रामीणों ने सैकड़ो पलास पेड़ को काटने का लगाया आरोप अतिक्रमण स्थल पर बने कार्यालय को भी स्वयं तोड़ा राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। जल जंगल जमीन की लूट, नहीं किसी को इसकी छूट नारा के साथ पोटका के नुतन्डीह में ऑन द स्पॉट सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर घेराबंदी करने वालों के खिलाफ बांगो गांव के ग्रामीणों ने रविवार को चौपाल लगाया। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान फटिक गोप ने किया। इसके अलावा भूतनाथ गोप, अभिरथ गोप, नारायण गोप, सूरत गोप आदि उपस्थित थे। ग्रामीणों ने…
जनगणना कर्मचारी बनकर महिला को बंधक बनाया, लूट का खुलासा; चार गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो के श्रीकृष्णा उद्यान कॉम्प्लेक्स में 31 अगस्त को महिला को बंधक बनाकर लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तबस्सुम खातून, अभिषेक कुमार दास, राकेश बहादुर और समरेश पॉल शामिल हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 20 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि आरोपी जनगणना कर्मचारी बनकर महिला के घर पहुंचे थे और उसे बंधक बनाकर लूट की थी। राकेश बहादुर पर…
केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी की तर्ज पर बने केंद्रीय काली पूजा कमिटी : अप्पू तिवारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सामाजिक कार्यकर्ता अप्पू तिवारी ने केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी की तर्ज पर केंद्रीय काली पूजा कमिटी के गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे शहर की सभी काली पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और प्रशासन के साथ संवाद भी मजबूत होगा। उन्होंने काली पूजा विसर्जन के दौरान प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और घाटों पर पर्याप्त लाइटिंग, पेयजल, मेडिकल सुविधा, बैरिकेडिंग व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। अप्पू तिवारी ने कहा कि अंधेरे और भीड़भाड़ के…
