नेपाली सेवा समिति गोलमुरी द्वारा तीज महोत्सव का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नेपाली सेवा समिति, गोलमुरी के तत्वावधान में रविवार को तीज महोत्सव का आयोजन उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेपाली समाज की महिलाओं ने भाग लेकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक नेपाली वेशभूषा में लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से तीज पर्व की महत्ता को दर्शाया। कार्यक्रम स्थल पर भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा। महिलाओं ने सामूहिक नृत्य…
Author: Devanand Singh
दुबई फरार होने की फिराक में था प्रिंस खान का भाई बंटी खान, कोलकाता से गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद। धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार वह फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की तैयारी में था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़ने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से वैध पासपोर्ट के अलावा फर्जी पासपोर्ट और वीजा भी बरामद किए गए हैं। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बैंक मोड़ थाना…
स्वर्णरेखा नदी में बह रहे किशोर की बची जान, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नदी के तेज बहाव में बह रहे एक किशोर को स्थानीय लोगों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोर को अपने साथ साकची थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई तथा उसके परिजनों से संपर्क किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी किनारे मौजूद लोगों ने अचानक एक…
ओबीसी जनगणना में अलग कॉलम की मांग, कांग्रेस का 100 दिवसीय हुंकार अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में पूर्वी सिंहभूम जिला ओबीसी विभाग कांग्रेस कमेटी की ओर से जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए पृथक कॉलम की मांग को लेकर प्रेस वार्ता हुई। अध्यक्षता जिला चेयरमैन प्रताप यादव ने की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि ओबीसी जनगणना कॉलम की मांग को लेकर देशभर में 100 दिवसीय हुंकार अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 16 सितंबर को रांची में बापू वाटिका से लोक भवन/राजभवन तक मार्च निकालकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर…
बहरागोड़ा के कोटशोल सार्वजनिक गणेश पूजा में उमड़ी भक्तों की भीड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के माटिहाना पंचायत अंतर्गत कोटशोल गाँव में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक गणेश पूजा में इस बार जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। पुजारी रोहित पाणिग्रही के नेतृत्व में विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया । श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से पुष्पांजलि अर्पित कर भगवान गणेश की आराधना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता गणेश वंदना का…
दिनकर जयंती समारोह के अवसर पर सिमरिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की आदमकद प्रतिमा को अमृत सरोवर के बीच स्थापित करने की पुरजोर मांग उठी।सिमरिया की पावन भूमि पर आयोजित दिनकर जयंती समारोह ने एक बार फिर राष्ट्रकवि की कालजयी रचनाओं और उनके व्यक्तित्व को स्मरण करने का अवसर प्रदान किया। इस दो दिवसीय समारोह के पहले दिन साहित्य, अध्यात्म और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों ने दिनकर के कृतित्व पर गहन विमर्श किया।दिनकर जयंती समारोह के प्रमुख वक्तव्यजयंती समारोह का प्रथम दिवस सिमरिया में मनाई गई।बीहट। राष्ट्रकवि दिनकर की आदमकद प्रतिमा अमृत सरोवर…
लेखक: यदुनंदनसाइकिल पे संडे अभियान ने एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। यह पहल न केवल हरित आवरण बढ़ाने बल्कि समुदाय को साइकिलिंग के माध्यम से फिटनेस के लिए प्रेरित करने का दोहरा कार्य कर रही है।साइकिल पे संडे का 622वां आयोजन और पौधारोपणपर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइकिल पे संडे अभियान के तहत पिपरादेवस क्षेत्र में 100 से अधिक पौधों का वितरण किया गया। अभियान के सदस्य फोटोग्राफर अमित कुमार लवली के पिता स्व उमेश ठाकुर की स्मृति में पौधों का…
बखरी थाना क्षेत्र के बागवन गांव में स्प्लेंडर बाइक चोरी की घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति के डेरा के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को गायब कर दिया। पीड़ित बिरजू महतो ने बखरी थाना में आवेदन देकर पुलिस से बाइक बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। स्प्लेंडर बाइक चोरी का पूरा मामला बखरी/बेगूसराय। बखरी थाना क्षेत्र के बागवन गांव में अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति के डेरा के बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित बिरजू महतो ने बखरी थाना में आवेदन देकर पुलिस से बाइक बरामद करने…
बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर के पास ऑटो चालकों और कार सवार में मारपीट, सड़क पर मचा हंगामा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर के समीप सोमवार को ऑटो चालकों और एक कार सवार के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे कुछ देर के लिए सड़क रणभूमि में तब्दील हो गई। घटना में तीन से चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर अचानक हुए विवाद के…
जमशेदपुर में 108वें गणेश उत्सव का भव्य आगाज, कदमा में विराजे गणपति बप्पा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है, कदमा गणेश पूजा मैदान में झारखंड के सबसे पुराने गणेश उत्सवों में शुमार बाला गणपति विलास की ओर से इस वर्ष 108वें गणेश उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणपति की स्थापना की गई, इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे और भगवान गणेश की पूजा कर सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की…
