जमशेदपुर को जल्द मिलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, वाराणसी का सफर होगा सिर्फ 9 घंटे में टाटानगर रेलवे स्टेशन से बहुत जल्द वाराणसी के लिए स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है। यह ट्रेन जमशेदपुर से वाराणसी के बीच यात्रा को और सुविधाजनक बनाएगी। फिलहाल इस रूट पर केवल एक पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ही संचालित होती है, जिससे यात्रियों को टिकट की भारी किल्लत झेलनी पड़ती थी। रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस नई ट्रेन की योजना तैयार की है। संभावना है कि अगले महीने से स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस…
Author: Devanand Singh
झारखंड: हजारीबाग के झुरझुरी गांव में यज्ञ के दौरान पथराव, कई घायल, क्षेत्र में तैनात अतिरिक्त सुरक्षा बल हजारीबाग में एक बार फिर दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हुई है.जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है. बताया जाता है कि बरकट्ठा के झुरझूरी में यज्ञ का आयोजन किया गया था .रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार नगर भ्रमण का आयोजन था. नगर भ्रमण करने के दौरान ही लोगो के ऊपर पथर बाजी की घटना हुई है. दूसरे समुदाय के लोग ने पथर बाजी किया है. घटना के बाद लोगो ने जीटी रोड को जाम…
झारखंड मुक्ति मोर्चा का 13वां महाधिवेशन आज से शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दो दिवसीय 13वां महाधिवेशन आज (14 अप्रैल) से राजधानी रांची में शुरू हो रहा है। यह आयोजन खेलगांव स्थित हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है, जो 15 अप्रैल तक चलेगा। महाधिवेशन के दौरान करीब 4,000 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अधिवेशन में कई अहम राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए जाएंगे, जिनमें वक़्फ़ कानून का विरोध, कल्पना सोरेन को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपने और झारखंड मुक्ति मोर्चा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने जैसे विषय शामिल हैं। इसके…
राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2025 का रंगारंग समापन, कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति ने मोहा मन, छऊ गुरुओं व मीडिया कर्मियों को किया गया सम्मानित तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव- 2025 का रंगारंग समापन हुआ. देर रात तक चले कार्यक्रम का शुभारंभ छऊ कलाकारों व स्कूली बच्चों ने दीप प्रज्वलित कर किया. उसके बाद छऊ कलाकेंद्र सरायकेला के कलाकारों ने यात्राघट मंगलाचरण की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपयुक्त रविशंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, छऊ कला केंद्र की सचिव सह एसडीओ निवेदिता नियति सहित जिले के…
गोपीकांदर में डबल मर्डर से सनसनी, धारदार हथियार से दंपत्ति की हत्या बड़ी खबर झारखंड की उपराजधानी दुमका के गोपीकांदर थाना क्षेत्र से आ रही है। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में दंपत्ति की हत्या कर दी गई। घटना कल देर रात की है। जानकारी के अनुरूप पति मोहन सोरेन और पत्नी बोरोनिका हेंब्रम घर में सोए हुए थे। देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुस कर पति पत्नी की हत्या कर दी। धारदार हथियार से वार कर घटना को अंजाम दिया गया। दंपत्ति निःसंतान है। घटना के वक्त घर में कोई और सदस्य मौजूद नहीं थे। घर में…
जमशेदपुर: पंचायत सदस्य के घर गिरा 11000 वोल्ट का तार, लगी आग, बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर जताया आक्रोश जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा बस्ती में बड़ा हादसा होते-होते टल गया, पंचायत सदस्य प्रभा के घर 11000 वर्ल्ड का तार गिरा, जिससे पूरे घर में आग लग गई, परिवार के लोग भाग कर अपनी जान बचाए, पंचायत सदस्य के घर के साथ-साथ आसपास के घरों में भी बिजली का करंट दौड़ने लगा, हलाकि कोई व्यक्ति बिजली के चपेट में नहीं आया, बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी घंटो के बाद भी अधिकारी नहीं…
आंबेडकर की प्रेरणा से देश सामाजिक न्याय के लिए समर्पित: प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भीम राव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि आंबेडकर की प्रेरणा के कारण ही देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने के लिए समर्पित है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि आंबेडकर के सिद्धांत और विचार ‘आत्मनिर्भर’ एवं विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज…
मासिक एसआईपी प्रवाह 18-24 महीने में बढ़कर 40,000 करोड़ रुपये हो सकता है: यूनियन एएमसी सीईओ यूनियन एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मधु नायर ने कहा कि बढ़ती खर्च योग्य आय और अनुशासित निवेश के बारे में बढ़ती जागरूकता से अगले 18-24 महीने में म्यूचुअल फंड उद्योग में मासिक व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) प्रवाह 40,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। एसआईपी प्रवाह मार्च में 25,925 करोड़ रुपये रहा, हालांकि अमेरिकी शुल्क में लगातार बदलावों के कारण बाजार में अस्थिरता बढ़ने से पिछले चार महीनों में उद्योग में गिरावट का रुख देखा गया है। इस…
🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 आपका *राष्ट्र आपका *संवाद राष्ट्र संवाद पञिका राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में बेमिसाल 25 साल राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता बदलें सोच बदलेगा समाज 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 14अप्रैल दिन सोमवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com ********* Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ********* NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP JHAHIN2000/1039 राष्ट्रसंवाद दैनिक:- JHAHIN01092 राष्ट्र संवाद नजरिया :क्या राष्ट्रपति को निर्देश दे सकता है सुप्रीम कोर्ट? राज्यपाल मामले में फैसले को लेकर उठ रहे हैं सवाल आखिर हजारीबाग में बराबर तनाव क्यों ********* ✍️सारे टैरिफ वापस ले लो, अकड़ दिखाने के बाद अब US के सामने…
जमशेदपुर में बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद, दो युवक गिरफ्तार अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां एसएसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं का खेप बरामद किया है. वहीं इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. गिरफ्त में आए युवकों में चंदन कुमार पांडे उर्फ अमित कुमार पांडे उर्फ नारायण एवं रवि रंजन चौधरी उर्फ विष्णु कुमार शामिल हैं. दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले…
