Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कई विद्यालयों तक पहुंचपथ नहीं, बरसात में बच्चों को होती है परेशानी
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    कई विद्यालयों तक पहुंचपथ नहीं, बरसात में बच्चों को होती है परेशानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पहुंचपथ नहीं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता, राजेश कुमार

    खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के कई सरकारी विद्यालय आज भी समुचित पहुंचपथ नहीं होने की सुविधा से वंचित हैं。

    पहुंचपथ नहीं होने से बरसात में परेशानी

    इन विद्यालयों तक पहुंचने के लिए बच्चों और शिक्षकों को खेतों की पगडंडी का सहारा लेना पड़ता है। बरसात के दिनों में पगडंडियों पर जलजमाव और कीचड़ हो जाने से विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी होती है। छोटे-छोटे बच्चों के लिए ऐसे रास्तों से होकर विद्यालय पहुंचना जोखिम भरा बना रहता है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गाछी टोला, बरियारपुर पूर्वी पंचायत के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसुराज, सागी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय नुरुल्लाहपुर पूरब, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर, प्राथमिक विद्यालय खोदावंदपुर पश्चिम, प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोल खोदावंदपुर एवं प्राथमिक विद्यालय गौरबद्धा तथा प्राथमिक विद्यालय पासवान टोल खोदावंदपुर तक अब तक समुचित पहुंचपथ का निर्माण नहीं हो सका है।

    इन विद्यालयों तक पहुंचने के लिए खेतों के बीच बनी पगडंडी ही मुख्य रास्ता है। ग्रामीणों के अनुसार पगडंडी के किनारे कई जगह बांस-बल्ला लगा रहने से रास्ता और भी संकरा हो जाता है, इससे बच्चों को पैदल आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं साइकिल और बाइक को विद्यालय तक ले जाना भी मुश्किल है। इसका असर शिक्षकों के आवागमन पर भी पड़ रहा है।

    ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों तक पहुंचपथ निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है। पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराए जाने के बावजूद समस्या बनी हुई है। अभिभावकों ने प्रशासन एवं पंचायत प्रतिनिधियों से इन विद्यालयों तक जल्द से जल्द सुगम पहुंचपथ का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों और शिक्षकों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।

    संबंधित जानकारी के लिए शिक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

    पहुंचपथ बरसात बेगूसराय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदी दिवस पर साहित्य, कला, संस्कृति व पत्रकारिता के नौ व्यक्तित्व सम्मानित
    Next Article कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, दो एएसआई बने दारोगा

    Related Posts

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    October 10, 2026

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    October 10, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de TonyBet: bonos, juegos y pagos (guía práctica)

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    सीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो

    दिल्ली : कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की ओर बढ़े सीजेपी समर्थक हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त

    Experiența autentică thenvcasinos1.com în lumea jocurilor de noroc online este fascinantă

    Essential insights and luckywave casino experiences for new players

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.