Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) पर विदेशी ताकतों के समर्थन से देश को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि सरकार उनके ‘‘गलत मंसूबों’’ से सख्ती से निपटेगी और पार्टी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर उनकी कोशिशों को नाकाम करेंगे।

    नवीन ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि गांधी, केजरीवाल और कॉजपा अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति को ‘‘बर्दाश्त नहीं कर पा रहे।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘देश में अराजकता की स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। देश और उसके 140 करोड़ लोगों को अस्थिर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसा कौन कर रहा है? दो अराजक समूह ऐसा कर रहे हैं। इनमें से एक का नेतृत्व ‘इंडी गठबंधन’ के नेता राहुल गांधी कर रहे हैं और दूसरे का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी कॉजपा कर रहे हैं।’’

    भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दोनों समूह एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि यह साबित कर सकें कि उनमें से कौन ज्यादा अराजकता फैलाने वाला है।

    उन्होंने कहा कि भारत की जनता उनके मंसूबों से पूरी तरह वाकिफ है।

    नवीन ने कहा, ‘‘मैं आज आपको स्पष्ट चेतावनी देता हूं कि आप जिस तरह की बिकाऊ राजनीति कर रहे हैं और विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें कभी सफल नहीं होंगे। मैं आपको चेतावनी देता हूं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और इस देश के देशभक्त लोग आपको इसका करारा जवाब देंगे।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘आप तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत सरकार इस स्थिति से सख्ती से निपटेगी और भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच मजबूती से मौजूद रहकर आपकी इन कोशिशों को नाकाम करेंगे।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस
    Next Article छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ करने की तैयारी, 6 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

    November 24, 2026

    5 साल की नौकरी जरूरी नहीं, 240 दिन काम करने पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    November 24, 2026

    दिल्ली में कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर लग सकती है रोक! सुप्रीम कोर्ट ने 5 साल का दिया बड़ा सुझाव

    November 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ करने की तैयारी, 6 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

    5 साल की नौकरी जरूरी नहीं, 240 दिन काम करने पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    दिल्ली में कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर लग सकती है रोक! सुप्रीम कोर्ट ने 5 साल का दिया बड़ा सुझाव

    ब्रह्मपुत्र पर चीन की बड़ी चाल! अरुणाचल सीमा के पास बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रो प्रोजेक्ट

    कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: स्कूल बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत; 25 घायल

    कोयला खदान के लिए ग्रामीणों से टकराव क्यों? विकास के नाम पर किसकी जमीन और किसका भविष्य दांव पर?

    यूपी में नया साल चुनावी बिगुल के साथ देगा दस्तक

    भारत-नेपाल नई रणनीतिक साझेदारी की दस्तक

    जमशेदपुर मंडल कारा में डीसी और एसएसपी की अगुवाई में औचक छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    सत्ता के शिखर पर बैठे तीन नेताओं के सिर से उठा मां का साया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.