पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर भाजपा चलाएगी एक माह का अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर में एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि 17 सितंबर से ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर अभियान की शुरुआत होगी। इसके बाद एक माह में 12 कार्यक्रमों के माध्यम से मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों में नरेंद्र मोदी ने देश की सेवा करते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं और भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति में पहुंचाया है।

