केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी की तर्ज पर बने केंद्रीय काली पूजा कमिटी : अप्पू तिवारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सामाजिक कार्यकर्ता अप्पू तिवारी ने केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी की तर्ज पर केंद्रीय काली पूजा कमिटी के गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे शहर की सभी काली पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और प्रशासन के साथ संवाद भी मजबूत होगा।
उन्होंने काली पूजा विसर्जन के दौरान प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और घाटों पर पर्याप्त लाइटिंग, पेयजल, मेडिकल सुविधा, बैरिकेडिंग व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। अप्पू तिवारी ने कहा कि अंधेरे और भीड़भाड़ के कारण हादसे का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन से पूजा समितियों के साथ बैठक कर विसर्जन मार्ग व घाटों का पहले से निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने की अपील की।

