बेल्डिह बैपटिस्ट चर्च में रक्तदान शिविर, 96 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 13 सितंबर। बेल्डिह बैपटिस्ट चर्च युवा संघ की ओर से बिष्टुपुर स्थित बेल्डिह बैपटिस्ट चर्च में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 96 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मुख्य अतिथि मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिविर की सफलता के लिए रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम और सभी सहयोगियों के प्रति…
Author: Devanand Singh
काशीडीह मारवाड़ी समाज ने धूमधाम से मनाया चतड़ा चौथ सिंधारा महोत्सव परंपरा और मनोरंजन का संगम, फैंसी ड्रेस व टैलेंट हंट समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अंतर्गत मारवाड़ी समाज काशीडीह की ओर से शनिवार को साकची स्थित अग्रसेन भवन में चतड़ा चौथ सिंधारा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीडीह समाज के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। गणेश वंदना के बाद अतिथियों का दुपट्टा और स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया गया। विधायक सरयू राय…
भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई त्रिलोचन सिंह का निधन, शोक की लहर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जमशेदपुर निवासी श्री अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई श्री त्रिलोचन सिंह के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। शोक व्यक्त करते हुए लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। लोगों ने कहा कि त्रिलोचन सिंह…
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बागबेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात जगन्नाथपुर मोड़ के पास छापेमारी कर एक बोलेरो वाहन से देसी अवैध शराब के 11 बोरे बरामद किए। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बोलेरो से अवैध देसी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई…
पीएम आवास के नाम पर लोगों को ‘नरक’ में धकेल दिया : सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिरसानगर में बनाए गए आवासों की जमीनी हकीकत ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को पीएम आवास परिसर का निरीक्षण करने के बाद इसकी बदहाल स्थिति पर नगर विकास विभाग और जुडको को कठघरे में खड़ा किया। सरयू राय ने कहा कि पीएम आवास के करीब 50 लाभुक एक दिन पहले उनसे मिलकर अपनी समस्याएं बता चुके थे और मौके पर चलकर वस्तुस्थिति देखने का आग्रह किया…
तेज रफ्तार अपाची बाइक हादसे का विवरण खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मेघौल हाईस्कूल चौक के समीप बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच-55 किनारे रविवार की दोपहर तेज रफ्तार अपाची बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान की पक्की सीढ़ी से टकरा गयी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान मेघौल पंचायत के वार्ड तीन निवासी मुकेश सहनी के 22 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में…
लेखक: वीरपुर बेगूसराय संवाददाताशनिवार देर रात बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र में दिव्यांग युवक को अपराधियों ने मुंह में मारी गोली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया।दिव्यांग युवक को अपराधियों ने मुंह में मारी गोली: घटना का पूरा विवरणथाना क्षेत्र के डीह पंचायत के वार्ड संख्या 10 मुजफ्फरा गांव के इमली घाट स्थित सूर्य मंदिर पर सो रहे दिव्यांग युवक को शनिवार देर रात मुंह में गोली मार कर अपराधियों ने घायल कर दिया।घायल अवस्था में ग्रामीण एवं परिजनों के द्वारा युवक को बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है…
यूपी के देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली लोकेशन-देवरिया यूपी मनोज शुक्ला मो 7007674386 -देवरिया में चर्चित मोनू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो हत्यारोपितों चाइना अंसारी और अंबुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी चाइना अंसारी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। यूपी के देवरिया में भलुअनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, चर्चित मोनू सिंह हत्याकांड में दो नामजद अभियुक्त को पुलिस ने आज तड़के गिरफ्तार कर लिया। कस्बे के समीप मुठभेड़…
लेखक: अजय कुमारनई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मंच पर जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ कैमरे के सामने आए, तो वाशिंगटन से लेकर पश्चिमी राजधानियों तक भू-राजनीतिक हलचल तेज होना लाजिमी था। दुनिया के इन तीन बड़े देशों के शीर्ष नेताओं का एक फ्रेम में दिखना इस बात का स्पष्ट संदेश है कि वैश्विक राजनीति अब एकध्रुवीय यानी अमेरिकी नियंत्रण वाली नहीं, बल्कि बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर पूरी मजबूती से बढ़ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका फर्स्ट और…
लेखक: देवानंद सिंहदुनिया जिस समय गहरे भू-राजनीतिक तनाव, युद्ध, आर्थिक अस्थिरता, व्यापारिक टकराव और बदलते शक्ति-संतुलन के दौर से गुजर रही है, उस समय नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का सर्वसम्मति से सफल होना भारत की कूटनीतिक क्षमता की बड़ी परीक्षा थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में ब्रिक्स के 21 सदस्य देशों द्वारा ‘नई दिल्ली घोषणापत्र 2026’ को सर्वसम्मति से स्वीकार किया जाना निश्चित रूप से भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धि है। खास बात यह है कि घोषणा-पत्र पर किसी सदस्य देश ने आपत्ति नहीं जताई। यह सहमति इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विस्तारित ब्रिक्स…
