यूपी के देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली
लोकेशन-देवरिया यूपी
मनोज शुक्ला
मो 7007674386
-देवरिया में चर्चित मोनू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो हत्यारोपितों चाइना अंसारी और अंबुज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी चाइना अंसारी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया।
यूपी के देवरिया में भलुअनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, चर्चित मोनू सिंह हत्याकांड में दो नामजद अभियुक्त को पुलिस ने आज तड़के गिरफ्तार कर लिया।
कस्बे के समीप मुठभेड़ के दौरान दो हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी कारवाई की है। मुख्य आरोपित चाइना अंसारी ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कराने के बाद पुलिस का रिवाल्वर छीनकर भागने का प्रयास किया और टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में घुटने के पास लगी। घायल चाइना को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपित अंबुज विश्वकर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
घटना आज भोर में तड़के करीब 3:30 बजे बरहज-भलुअनी मार्ग पर गांधी चौक सोनारी मोड़ के पास सोनारी रोड में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। भलुअनी थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 143/2026 अन्तर्गत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत 02 मुल्जिमानों पर एसओ दिनेश मिश्रा एन्ड टीम की बड़ी कारवाई है।
बता दे कि गुरुवार की रात भलुअनी कस्बे के समीप जय प्रकाश नगर शिवधरिया निवासी मोनू सिंह (25) पुत्र प्रेम सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई उपेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चाइना अंसारी पुत्र कमालुद्दीन, अंबुज विश्वकर्मा पुत्र दीनानाथ विश्वकर्मा निवासी जय प्रकाश नगर शिवधरिया, जय किशन यादव निवासी तिलक नगर और नागेश यादव निवासी कुंईचवर के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। आज भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ आरोपित भलुअनी-बरहज मार्ग की तरफ भाग रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पैदल भाग रहे चाइना अंसारी और अंबुज विश्वकर्मा को गांधी चौक सोनारी मोड़ के पास पकड़ लिया।

