
बोड़ाम में रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त संग्रह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बोड़ाम। बिरसा उलिहान युवा मंच के तत्वावधान में बोड़ाम बैंक के समीप आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 150 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंदों का जीवन बचाने वाला महत्वपूर्ण मानवीय कार्य है।
शिविर में युवाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजन समिति ने विधायक का स्वागत किया। मौके पर अध्यक्ष राधेश्याम सिंह भूमिज, सचिव फूल चंद सिंह सरदार, कोषाध्यक्ष शंभू सिंह भूमिज समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

