Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार और अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार और अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2026Updated:September 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार और अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन

    धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को करता है मजबूत : दिनेश कुमार

    जमशेदपुर, 13 सितंबर। टेल्को क्रॉस रोड नंबर-23 स्थित विनायक बॉयज क्लब द्वारा आयोजित गणेश पूजा पंडाल का आज दिनेश कुमार, जिला प्रभारी भाजपा पूर्वी सिंहभूम, और युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर दिनेश कुमार ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे के साथ धार्मिक उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बनाया।

    अपने संबोधन में दिनेश कुमार ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनकी आराधना हमें बुद्धि, विवेक, विनम्रता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि गणेश पूजा जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकजुटता को भी मजबूत करते हैं।

    अमित अग्रवाल ने आयोजन समिति विनायक बॉयज क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को गणेश पूजा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कामना की कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर कर सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्रदान करें।

    इस अवसर पर पूजा समिति के पदाधिकारी राहुल यादव, आकाश यादव, विशाल शर्मा, राजीव यादव और अन्य सदस्य, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार और अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग, एटक शिक्षक सेल गठित
    Next Article आईएससी राष्ट्रीय टॉपर गौरांगी ने शुरू किया अपना उद्यम, ‘गौरी ग्लो’ का शुभारंभ

    Related Posts

    गैस पाइपलाइन के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

    September 13, 2026

    पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर भाजपा चलाएगी एक माह का अभियान

    September 13, 2026

    बजरंगी बगान में बस्ती उत्थान समिति का गठन, नवीन कुमार बने अध्यक्ष

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गैस पाइपलाइन के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

    पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर भाजपा चलाएगी एक माह का अभियान

    बजरंगी बगान में बस्ती उत्थान समिति का गठन, नवीन कुमार बने अध्यक्ष

    नुतन्डीह में सरकारी जमीन पर बने चाहरदीवारी को अतिक्रमणकारी ने स्वयं हटाना शुरू किया

    जनगणना कर्मचारी बनकर महिला को बंधक बनाया, लूट का खुलासा; चार गिरफ्तार

    केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी की तर्ज पर बने केंद्रीय काली पूजा कमिटी : अप्पू तिवारी

    आनंद मार्ग मोतियाबिंद जांच शिविर में 50 लोगों के आंखों का जांच 15 मोतियाबिंद रोगी चयनित 

    आईएससी राष्ट्रीय टॉपर गौरांगी ने शुरू किया अपना उद्यम, ‘गौरी ग्लो’ का शुभारंभ

    विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार और अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन

    शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग, एटक शिक्षक सेल गठित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.