नदी की उपधारा में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, मचा कोहराम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बिहार के खगड़िया में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां नहाने के दौरान नदी की उपधारा में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है।घटना परबत्ता थाना इलाके के भरसो बंधकट्टा के पास की है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो सगे भाई नदी की उपधारा में नहा रहे थे।इसी बीच पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में जाने से बड़ा भाई गोविंद डूबने लगा उसी को बचाने में मंझला भाई भी नदी में कूद गया। लेकिन पानी गहरा और नदी की तेज धारा होने के कारण दोनों भाई डूबकर लापता हो गए। वहीं आसपास के लोगों की सूचना पर बड़ी संख्या ग्रामीण और आपदा मित्र के साथ परबत्ता सीओ घटनास्थल पर पहुंचे और खोजबीन कर दोनों को पानी से निकालकर आनन फानन में इलाज के लिए परबत्ता पीएचसी भेजा।जहां डॉक्टरों की टीम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।वहीं घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

