स्वास्थ्य व्यवस्था में ‘सेवा’ नहीं, ‘सौदेबाजी’: गंभीर चेतावनी ईमानदार नेतृत्व बनाम असहयोगी तंत्र: सुधार की राह में सबसे बड़ी बाधा देवानंद सिंह जमशेदपुर के स्वास्थ्य विभाग में रिटायर्ड नर्स से घूस मांगने के आरोप में एक क्लर्क का निलंबन महज एक प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि उस गहरी संस्थागत बीमारी का संकेत है जो सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को भीतर से खोखला कर रही है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि पीड़ित कोई प्रभावशाली व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सेवानिवृत्त नर्स है जिसने जीवन भर सेवा दी और अंततः अपने ही वैध अधिकार के लिए भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। ‘राष्ट्र संवाद इनसाइड’…
Author: Devanand Singh
रिश्तों में ‘चालाकी’: जब विदा करने के लिए हालात का सहारा लिया जाता है राष्ट्र संवाद मुंबई (इंद्र यादव) आज के समय में इंसान चाँद तक पहुँच गया है, लेकिन रिश्तों की गहराई में हम थोड़े बौने साबित हो रहे हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर एक बात घूमती है कि “लोग अब रिश्ते तोड़ते नहीं, बल्कि मजबूर कर देते हैं कि आप खुद चले जाएं।” यह केवल एक लाइन नहीं है, बल्कि आज के समाज का एक कड़वा सच है जिसे हम ‘इमोशनल मैनिपुलेशन’ या भावनात्मक हेरफेर कह सकते हैं। जिम्मेदारी से भागने की कोशिश आज के दौर में हर…
शांति वार्ता के बीच सैन्य सियासत पाकिस्तान की दोहरी रणनीति पर सवाल देवानंद सिंह मध्य-पूर्व की जटिल भू-राजनीति एक बार फिर नए मोड़ पर खड़ी है। एक ओर ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर अहम बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान द्वारा सऊदी अरब में अपने सैन्य बलों की तैनाती ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कूटनीति और सैन्य गतिविधियों का यह समानांतर खेल क्षेत्रीय स्थिरता के लिए कितनी गंभीर चुनौती बन सकता है, यह अब वैश्विक चिंतन का विषय बन गया है। इस्लामाबाद में जारी ईरान-अमेरिका वार्ता में मिस्र, सऊदी अरब, चीन और कतर जैसे…
शैक्षिक संवाद मंच द्वारा राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान लखनऊ में आज • 9 पुस्तकों का विमोचन, सम्मानित होंगे 88 शिक्षक राष्ट्र संवाद संवाददाता लखनऊ। लखनऊ के चारबाग स्थित होटल अम्बर में आज रविवार को शैक्षिक संवाद मंच के तत्वावधान में पुस्तक विमोचन एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विद्यालयों को आनंदघर के रूप में बदलाव करने लिए साधनारत प्राथमिक शिक्षा में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले 88 नवाचारी शिक्षक-शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान -2026 से सम्मानित किया जाएगा। प्रातः 9 से आरंभ इस वैचारिक महाकुंभ की अध्यक्षता शैक्षिक संवाद मंच के संस्थापक प्रमोद दीक्षित मलय…
फ्लैग: सरयू राय ने किया बेल्डीह तालाब का निरीक्षण तालाब में बाहर से पानी आ रहा, शैवाल ऑक्सीजन सोख रहे:सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को बेल्डीह तालाब का निरीक्षण किया। हाल ही में ऑक्सीजन की कमी से मछलियों की मौत के बाद उन्होंने तालाब की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि तालाब में बाहरी स्रोत से पानी आ रहा है, जिसकी गुणवत्ता संदिग्ध है और इसकी जांच प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को करनी चाहिए। तालाब में तेजी से बढ़ रहे शैवाल और जलीय घास ऑक्सीजन सोख रहे हैं, जिससे जलीय…
शैक्षिक संवाद पुस्तक माला : आनंदघर विद्यालय की ओर एक प्रभावी कदम • प्रमोद दीक्षित मलय ‘शैक्षिक संवाद मंच’ द्वारा शैक्षिक मुद्दों पर केंद्रित शीघ्र प्रकाश्य दो पुस्तिकाओं की पांडुलिपियां- परिवेश से कैसे सीखें तथा बच्चे, शिक्षक, अभिभावक, विद्यालय क्या हैं; मेरे हाथों में हैं, जिनका संपादन शिक्षक साथी दुर्गेश्वर राय (गोरखपुर) ने किया है। इन लघु पुस्तकों के मुद्दे एवं शामिल वैचारिक लेख प्रेरक एवं दिशा देने वाले हैं। वास्तव में शिक्षा सामाजिक बदलाव का सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी माध्यम है। शिक्षा ही व्यक्ति को रचती-गढ़ती है और उसे सामाजिक बनाती एवं श्रेष्ठ नागरिक के रूप में विकसित करती…
असम और केरल चुनाव: इनकंबेंसी और सियासी समीकरण निशिकांत ठाकुर देश के पाँच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ये हैं असम, केरलम, पुदुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल। इनमें तीन असम, पुदुचेरी और केरलम के लिए मतदान सन्निकट हैं। आने वाले गुरुवार को मतदान होने जा रहे हैं। मतगणना होने तक किसी भी राज्य में चुनाव को लेकर स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन अनुमान लगाना और विश्लेषण करना मानवीय प्रवृत्ति है। इससे किसी को रोका नहीं जा सकता। सबके अपने-अपने विचार हैं और विश्लेषण का अपना-अपना तरीका भी। अतः इनके लिए भी विश्लेषण शुरू हो गया…
मुफ्त वादों की राजनीति: विकास का रास्ता या वित्तीय बोझ? देवानंद सिंह देश की चुनावी राजनीति में आज लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दल चाहे वह भारतीय जनता पार्टी हो, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, वाम दल या क्षेत्रीय दल चुनाव के समय अपने-अपने घोषणा पत्रों में आकर्षक और प्रत्यक्ष लाभ वाली योजनाओं की झड़ी लगा देते हैं। कहीं महिलाओं को मासिक सहायता देने का वादा होता है, कहीं बेरोजगार युवाओं को भत्ता, तो कहीं मुफ्त बिजली, पानी, लैपटॉप या अन्य सुविधाएं देने की घोषणा की जाती है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में महिलाओं…
खंडामौदा चौक में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया।। बहरागोड़ा के बड़शोल थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडामौदा चौक में शुक्रवार देर रात लगभग 9:15 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से 7 लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, खड़गपुर से लोहा एवं पत्थर खाली कर ओडिशा के क्योंझर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर पहले सड़क किनारे स्थित एक होटल से जा…
इश्क में अंधी बहन पूजा दुबे ने प्रेमी संग मिलकर भाई को उतारा मौत के घाट, 10 साल के बेटे ने खोला खौफनाक राज राष्ट्र संवाद संवाददाता उत्तर प्रदेश (इंद्र यादव) मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अपनी बहन को उसकी ससुराल सुरक्षित छोड़ने आए एक भाई को क्या पता था कि वही चौखट उसकी मौत का गवाह बनेगी। एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नदी…
