कांग्रेस ने इंदिरा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके योगदान को याद किया नयी दिल्ली: कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘शक्ति स्थल’ पहुंचकर इंदिरा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपनी दक्षता, दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व, अद्वितीय कार्यशैली एवं दूरदर्शिता…
Author: Devanand Singh
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील में इटली, पुर्तगाल, नॉर्वे के अपने समकक्षों से मुलाकात की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के इतर इटली, इंडोनेशिया, नॉर्वे, पुर्तगाल, मिस्र और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों के नेताओं से मुलाकात की और संबंधों को बेहतर एवं मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ और यूरोपीय संघ (ईयू) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी मुलाकात की। मोदी नाइजीरिया की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो पहुंचे। मोदी ने सोमवार…
सरकार नवीकरणीय ऊर्जा घटकों के घरेलू विनिर्माण के लिए अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करेगी:जोशी भुवनेश्वर: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने विद्युत मंत्रालय के सहयोग से हरित ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए आवश्यक विभिन्न घटकों के स्वदेशी विनिर्माण के लिए अनुसंधान एवं विकास हेतु उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने अगले छह वर्षों में 2030 तक 500 गीगावाट (जीडब्ल्यू) नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के वास्ते रणनीति बनाने के लिए यहां आयोजित ‘चिंतन शिविर’ को संबोधित करने के बाद…
घने कोहरे में लिपटी दिल्ली में सांस लेना मुहाल हुआ नयी दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन घनी धुंध छायी रही और प्रदूषण का स्तर 488 पर पहुंचे एक्यूआई के साथ ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया। मंद हवाओं और गिरते तापमान के कारण प्रदूषक कणों का छंटना मुश्किल हो गया। दिल्ली के आसपास के इलाकों में पराली जलाने की घटनाओं के कारण उससे निकला धुंआ और प्रदूषक ठंडी हवा में घुलमिल जाते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जब पारा पिछली…
इसरो ने लॉन्च किया SpaceX के रॉकेट से जीसैट-20 सैटेलाइट, इंटरनेट सुविधा होगी बेहतर नई दिल्ली. स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट ने फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के जीसैट-20 कम्युनिकेशन सैटेलाइट के साथ उड़ान भरी. लगभग 4,700 किलोग्राम वजन का यह भारतीय सैटेलाइट देश की संचार प्रणाली को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह हाई-थ्रूपुट कम्युनिकेशन पेलोड के साथ आता है और इसकी मिशन अवधि 14 वर्षों की है. जीसैट-20 सैटेलाइट के चालू होने के बाद, यह देशभर में इंटरनेट कनेक्टिविटी, खासकर दूरदराज के इलाकों और हवाई उड़ानों के…
मणिपुर: राजग विधायकों ने कुकी उग्रवादियों के खिलाफ ‘‘बड़े पैमाने पर अभियान’’ का आह्वान किया इंफाल: मणिपुर में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायकों की एक बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें जिरीबाम जिले में तीन महिलाओं और तीन बच्चों की हत्या के लिए जिम्मेदार कुकी उग्रवादियों के खिलाफ सात दिन में ‘‘बड़े पैमाने पर अभियान’’ चलाने का आह्वान किया गया। एक बयान में यह जानकारी दी गई। सोमवार रात को हुई इस बैठक में 27 विधायकों ने भाग लिया। बयान में कहा गया, ‘‘छह निर्दोष महिलाओं और बच्चों की हत्या…
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर रिलीज तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर रविवार को बिहार की राजधानी पटना में लॉन्च किया गया। 2 मिनट 48 सेकेंड के इस ट्रेलर में अल्लू अर्जुन दमदार भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। ‘पुष्पा 2: द रूल’ के ट्रेलर की शुरुआत बैकग्राउंड म्यूजिक और एक आवाज के साथ होती है, जो अल्लू अर्जुन के निभाए किरदार पुष्पा की बात करता है। इसमें कहा जाता है कि कौन है ये आदमी, जिसे ना पैसे की परवाह है और ना ही पावर…
कांग्रेस जनों द्वारा संप्रति में विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष में चिंतन मंथन और परिचर्चा हुई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज स्थित कांग्रेस के निगरानी शिविर में कांग्रेस जनों द्वारा संप्रति में जमशेदपुर के विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष में चिंतन मंथन और परिचर्चा हुई। परिचर्चा के क्रम में कार्यकर्ताओं ने जो चुनावी समीक्षा की उसमें जो निष्कर्ष निकल कर आया उसके मुताबिक कांग्रेस की और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित दिख रही है और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती प्रतीत हो रही है । ऐसे में हम सभी कांग्रेस जनों का यह दायित्व होता…
रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज सत्र 2024 — 26 के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन समारोह का आयोजन। राष्ट्र संवाद संवाददाता रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज सत्र 2024 — 26 के विद्यार्थियों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया।स्वागत भाषण देते हुए प्रिंसिपल डॉक्टर कल्याणी कबीर ने नव नामांकित विद्यार्थियों को कहा कि शिक्षकों पर ही समाज के निर्माण का दायित्व होता है, अत: बी एड के शिक्षार्थियों को इस प्रशिक्षण को अनुशासित और संयमित होकर पूरा करना चाहिए। काॅलेज केअध्यक्ष श्री राम बचन जी ने भी नवांगतुक विद्यार्थियों को अपने आशीर्वचन से अभिसिंचित किया। लेक्चरर सूरज कुमार…
भगवान सिंह की माता की अंतिम अरदास मंगलवार को मानगो गुरुद्वारा साहिब में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह की माता जी स्वर्गवासी सरदारनी सुरजीत कौर की अंतिम अरदास मंगलवार को मानगो गुरुद्वारा साहिब होगी। गौरतलब है कि, बीते दिनों 12 नवंबर को भगवान सिंह, हरजिंदर सिंह, जसबीर सिंह सिरे एवं अवतार सिंह की पूजनीय माता जी सुरजीत कौर का देहांत 86 वर्ष की आयु में हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माता सुरजीत कौर की याद में रखे गए सहज पाठ की समाप्ति डिमना रोड स्थित आवास पर होगी जबकि गुरुद्वारा…
