22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने किया संन्यास का ऐलान नई दिल्ली. टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल अब दोबारा खेलते नहीं दिखेंगे. 19 नवंबर को उन्होंने डेविस कप में अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेला, जिसमें उन्हें हार मिली. 22 बार के ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियन राफेल नडाल इसके साथ ही पेशेवर टेनिस से रिटायर हो चुके हैं. 38 साल के इस दिग्गज ने इस खेल में कई कीर्तिमान गढ़े. वो लीजेंड बनकर रिटायर हुए हैं. आखिरी मैच में हार के बाद उन्होंने अपने फैंस को संबोधित किया और दिल की बात सबके सामने रख…
Author: Devanand Singh
सरकार कश्मीर, पूर्वोत्तर, नक्सल प्रभावित इलाकों में हिंसा को 70 प्रतिशत तक कम करने में सफल रही: शाह गांधीनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पिछले 10 साल में जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा को 70 प्रतिशत तक कम करने में सफल रही है। शाह ने यहां राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में 50वें अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान भरोसा जताया कि आगामी दशक भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली को दुनिया में सबसे अधिक वैज्ञानिक और सबसे तेज बना देगा। शाह ने कहा,…
पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गाँधी जयन्ती समारोह में शामिल हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्वः इंदिरा गाँधी जयन्ती समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सर्वप्रथम इंदिरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने महान नेता के पदचिन्ह पर चल कर ही देश सेवा को सार्थक कर सकते है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने…
“क्या हम भावी पीढ़ी को प्लास्टिक से भरी प्रदूषित धरती सौंप रहे हैं ?” अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पर्यावरण आयाम के अंतर्गत कदमा में हुई बैठक में पर्यावरण संरक्षण विषयों पर किया गया विचार मंथन। ___________ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पर्यावरण आयाम के बैनर तले एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण से जुड़े कुछ प्रमुख मुद्दे जैसे कि प्लास्टिक की थैली के बजाय कपड़े की थैली का प्रयोग, एसी और आर ओ से निकलने वाले पानी को बर्बाद होने से कैसे बचाया जा सके तथा घर में ही घरेलू बागवानी कैसे की जाए इसकी जानकारी दी गई।…
झारखंड में अंतिम समय में घर-घर जाकर प्रचार में जुटे उम्मीदवार रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले राजनीतिक दल घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने और सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। झारखंड की 38 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को दूसरे और अंतिम चरण में मतदान होगा। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीट के लिए मतदान हो चुका है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत ‘इंडिया’ गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…
मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, EVM लेकर मतदान कर्मी निकले बूथ पर साहिबगंज जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र राजमहल, बोरियो एवं बरहेट में कल होने वाले मतदान को लेकर साहिबगंज पुलिस लाइन स्थित मैदान बनाए गए डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को ईवीएम मशीन के साथ पोलिंग पार्टियों को अपने बूथों के लिए रवाना किया गया । साहिबगंज उपयुक्त हेमंत सती ने बताया कि साहिबगंज जिले में भय मुक्त एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सारी तैयारी पूरी करी कर दी गई है सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने पोलिंग पार्टी के साथ अपने बूथों के लिए रवाना कर दिए…
नफरत फैलाने में माहिर है भाजपा, मेरे खिलाफ अभियान पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए: हेमंत सोरेन रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मंगलवार को फिर से निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में विपक्षी दल ने उनके खिलाफ ‘‘दुर्भावनापूर्ण अभियान’’ चलाने के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। इससे एक दिन पहले सोरेन ने भाजपा पर ‘‘मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अफवाहें फैलाने का अभियान चलाने’’ का आरोप लगाया था। सोरेन ने भाजपा पर ‘‘लोगों के बीच नफरत फैलाकर राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में माहिर’’ होने…
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा लखनऊ: लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। प्रदेश की नौ सीटों अंबेडकरनगर में कटेहरी, मैनपुरी में करहल, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद में मीरापुर, मिर्जापुर में मझवां, कानपुर नगर में सीसामऊ, अलीगढ़ में खैर, प्रयागराज में फूलपुर और मुरादाबाद में कुंदरकी सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इनमें से आठ सीटें मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई हैं, जबकि सीसामऊ में…
जमशेदपुर:वर्ल्ड शौचालय दिवस पर शहर मे बने सभी शौचालय को सजाया जमशेदपुर :वर्ल्ड शौचालय दिवस पर जमशेदपुर शहर मे बने सभी शौचालय को सजाया संवारा गया है, जेएनएसी एवं जुस्को मिल कर शहर मे बने सभी शौचालय को सजाया संवारा गया है, साथ ही शहर के शौचालयों मे काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के बीच पी पी किट का वितरण भी किया गया, इस मौक़े पर जेएनएसी के नगर आयुक्त कृष्णा कुमार सभी सिटी मैनेजर, जुस्को की टीम एवं शौचालय के मैनेजर उपस्थित रहें, इस मौक़े पर नगर आयुक्त कृष्णा कुमार ने कहा कि शहर को साफ सुथरा…
जमशेदपुर : माइकल जॉन ऑडिटोरियम में मतदानकर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू झारखंड विधानसभा चुनाव के मतगणना को लेकर मंगलवार से मतदानकर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में पहले दिन मतगणना कर्मियों को पोस्टल बैलेट की गिनती से संबंधित जानकारी दी गयी. इस संबंध में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी सह आइटीडीए निदेशक दीपंकर चौधरी ने बताया कि तीनो दिन दो शिफ्टों में प्रशिक्षण दिया जाएगा. पहले चरण में पोस्टल बैलेट की गिनती और दूसरे चरण में ईवीएम की गिनती से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने…
