बिहार में नई सरकार की तस्वीर साफ: सम्राट चौधरी CM, निशांत कुमार डिप्टी CM की चर्चा तेज
राष्ट्र संवाद यूरोप बिहार
पटना :बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और 15 अप्रैल 2026 को शपथ ग्रहण की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार एनडीए सरकार बीजेपी के नेतृत्व में बनती दिख रही है, जिसमें मुख्यमंत्री समेत कुल 24 मंत्रियों का मंत्रिमंडल तैयार हो सकता है।
चर्चाओं के अनुसार, बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि जेडीयू की ओर से निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलें हैं। मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे से सीएम सहित करीब 11 मंत्री और जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम समेत 9 मंत्री शामिल हो सकते हैं।

बीजेपी से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे और राम कृपाल यादव जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम भी कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा में हैं। वहीं, छोटे सहयोगी दलों को भी संतुलन साधते हुए जगह दी जा सकती है।
इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक आज होने की बात कही जा रही है, जिससे “नीतीश युग” के एक चरण के समापन के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, जिससे अंतिम तस्वीर शपथ ग्रहण के समय ही साफ

