ओल्ड ऐज फ्रेंड्स क्लब की चिंतन बैठक में मना विजय मिलन समारोह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ओल्ड ऐज फ्रेंड्स क्लब, मानगो-एमजीएम की ओर से जावा शोरूम में विजय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ‘चिंतन बैठक’ शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों ने भाग लिया।
बैठक का उद्देश्य पारिवारिक चिंताओं से मुक्त होकर मित्रों के साथ सुकून के कुछ पल बिताना, आपसी मेल-मिलाप बढ़ाना और शांतिपूर्ण जीवन का आनंद लेना था। पुराने मित्रों ने एक साथ बैठकर खुशनुमा माहौल में गपशप की और उत्साहपूर्वक विजय मिलन मनाया।
समारोह में राय शशि भूषण, कौशल कुमार, कौशल किशोर, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. ईश्वर सिंह, रामप्रबोध सिंह, आर.के. पांडेय, डॉ. आर.एन. शर्मा, प्रो. एस.के. ईश्वर, कृष्णानंद ठाकुर सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

