Author: nizam

भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला से ठगी, आभूषण लेकर दो युवक फरार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उलीडीह ओपी क्षेत्र में दो युवकों ने भूत-प्रेत और बुरी शक्तियों का भय दिखाकर एक महिला से सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए और फरार हो गए। पीड़ित महिला युवराज एन्क्लेव की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला दूध लेने मून सिटी गई थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसे बातों में उलझाकर भूत-प्रेत का साया होने का डर दिखाया और उसके सोने-चांदी के आभूषण उतरवा लिए। इसके बाद दोनों आभूषण लेकर फरार हो गए। ठगी का एहसास होने पर…

Read More

जन्माष्टमी पर यदुवंशी समाज ने मनाया भव्य कृष्ण जन्मोत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यदुवंशी समाज की ओर से भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति, समृद्धि एवं सभी के कुशल मंगल की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों एवं समाज के लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत आरती की। इस दौरान कृष्ण के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय…

Read More

गणीनाथ सेवा संस्थान को विकास का तोहफा, रघुवर दास ने 4 एसी व दो मंजिला भवन का किया ऐलान राष्ट्र संवाद संवाददाता तस्वीर उमाशंकर दुबे जमशेदपुर। श्री गणिनाथ गोविन्द जयंती समारोह के 53वें वार्षिकोत्सव पर गणीनाथ सेवा संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संस्थान के विकास के लिए अगले वर्ष तक चार एसी लगवाने और विधायक निधि से दो मंजिला भवन निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही अपनी प्रतिभाओं को आगे बढ़ा सकता है। संस्थान में सामाजिक गतिविधियों के साथ बच्चों की प्रतिभा निखारने का काम हो रहा है,…

Read More

आमबगन मैदान में यदुवंशी समाज ने सादगी एवं श्रद्धा के साथ मनाया जन्माष्टमी उत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। यदुवंशी समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर आमबगन मैदान में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। हालांकि, इस वर्ष समाज के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय कन्हैया यादव की हत्या की दुखद घटना के कारण समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जन्माष्टमी का आयोजन अत्यंत सादगीपूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर एग्रीको मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जो आमबगन…

Read More

गोपबंधु विद्यापीठ में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। हाई स्कूल गोपबंधु विद्यापीठ, टेल्को में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज का वह व्यक्तित्व है, जिसकी सदैव इच्छा रहती है कि उसका विद्यार्थी उससे भी ऊंचे पद पर पहुंचे और समाज में प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि…

Read More

शिक्षकों के सम्मान में परशुराम-सेना ने चलाया अभियान, सुधाकर ठाकुर को किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर, जमशेदपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को परशुराम-सेना, आदित्यपुर की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों के सम्मान का अभियान चलाया गया। इसी क्रम में परशुराम-सेना के सैनिकों ने आदित्यपुर क्षेत्र में घर-घर जाकर शिक्षकों को सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। संगठन का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ यह संदेश देना है कि “शिक्षा से संस्कार और…

Read More

धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, राम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राजधानी समेत पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जमशेदपुर के महात्मा गांधी रोड स्थित राम मंदिर परिसर में भी जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भाजपा नेत्री रौशनी सिंह राठौड़ ने राम मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से समाज में सुख, शांति और समृद्धि…

Read More

*शिक्षक दिवस पर पोटका में सम्मानित हुए गुरुजन, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचे विधायक संजीव सरदार* *शिक्षकों को दी शुभकामनाएं, विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा के साथ मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का दिया संदेश* पोटका। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने और उनके भविष्य को संवारने में शिक्षकों की…

Read More

डॉ उषा शुक्ला को शिक्षक दिवस पर शिक्षण में उत्कृष्ट आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया जमशेदपुर 5 सितंबर 26 कोल्हान विश्वविद्यालय की प्रथम डीन स्टूडेंट वेल्फेयर,और ग्रेजुएट वीमेंस कॉलेज और ए बी एम कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ प्रोफेसर उषा शुक्ला को आज शिक्षक दिवस केअवसर पर जनहित संरक्षण ट्रस्ट ने शिक्षण में उत्कृष्ट आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया l ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आज डॉ प्रोफेसर उषा शुक्ला के निवास पहुंचकर शाल ओढ़ाकर और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉ उषा शुक्ला के योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा…

Read More

दुर्गा पूजा शिव शंकर समिति मानगो का भूमि पूजन संपन्न , ग्रामीण परिवेश पर आधारित पंडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । मानगो हीरा होटल स्थित दुर्गा पूजा शिव शंकर समिति का शनिवार को पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया । इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों की सार्थक भागीदारी रही । समिति के अध्यक्ष अविनाश सिंह राजा , श्रीगणेश सिंह तथा महासचिव नंदू शर्मा हैं । इस साल यह पूजा समिति का 49वां वर्ष है । पूजा समिति के संयुक्त सचिव राजा गांगुली ने बताया कि शिव शंकर समिति के पूजा पंडाल…

Read More