गणीनाथ सेवा संस्थान को विकास का तोहफा, रघुवर दास ने 4 एसी व दो मंजिला भवन का किया ऐलान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
तस्वीर उमाशंकर दुबे
जमशेदपुर। श्री गणिनाथ गोविन्द जयंती समारोह के 53वें वार्षिकोत्सव पर गणीनाथ सेवा संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संस्थान के विकास के लिए अगले वर्ष तक चार एसी लगवाने और विधायक निधि से दो मंजिला भवन निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही अपनी प्रतिभाओं को आगे बढ़ा सकता है। संस्थान में सामाजिक गतिविधियों के साथ बच्चों की प्रतिभा निखारने का काम हो रहा है, जिसके लिए बेहतर सुविधाएं जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण को लेकर टेंडर और एस्टीमेट तैयार हो चुका है।
समारोह की शुरुआत पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद अतिथियों का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने समाज की एकजुटता तथा नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कार से जोड़ने पर जोर दिया।
प्रतियोगिताओं में विजेता
क्विज प्रतियोगिता के ग्रुप-ए में आयुष कुमार गुप्ता, सिमरन कुमारी और अनन्या कुमारी, ग्रुप-बी में अनमोल कुमार गुप्ता, प्रथनेश और प्रज्ञा कुमारी तथा ग्रुप-सी में सुप्रिया कुमारी, साहिल कुमार गुप्ता और शुभम कुमार को सम्मानित किया गया।
ड्रॉइंग प्रतियोगिता के ग्रुप-ए में प्रत्युष प्रशांत गुप्ता, आरव कुमार और अनेशा प्रसाद, ग्रुप-बी में आयुष गुप्ता, आराध्या गुप्ता और सोनम शाह तथा ग्रुप-सी में प्रिया कुमारी, स्वाति कुमारी और सृष्टि कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
प्रतिभा सम्मान समारोह में अंकिता कुमारी, सुभी कुमारी, अध्याय राज गुप्ता, अनुज कुमार, स्नेहा कुमारी, डिंपल कुमारी, यश और ज्योति कुमारी को सम्मानित किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में कुमकुम साह, लावण्या कुमारी और नेहा गुप्ता तथा पासिंग द बॉल में लावण्या कुमारी, कविता देवी और रिया कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

