जन्माष्टमी पर यदुवंशी समाज ने मनाया भव्य कृष्ण जन्मोत्सव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यदुवंशी समाज की ओर से भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति, समृद्धि एवं सभी के कुशल मंगल की कामना की।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों एवं समाज के लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत आरती की। इस दौरान कृष्ण के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रताप यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था और भक्ति का संदेश देते हैं।

