सर्वमंगला आश्रम में कार्तिक महात्म कथा का शुभारंभ।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट/ बेगूसराय
यदुनंदन। कार्तिक मास में सर्वमंगला आश्रम सिमरिया काली धाम परिसर में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा, कार्तिक महात्म्य कथा का शुभारंभ ज्ञान मंच पर स्वामी चिदात्मन जी महाराज के सान्निध्य में रविंद्र ब्रह्मचारी, लक्ष्मण कुमार के द्वारा किया गया।इस अवसर पर रविंद्र ब्रह्मचारी ने कहा कि कार्तिक मास में सत्य, शास्त्र, संत की संगति होती है। संत की संगति दर्पण है। उन्होंने
कहा कि संत, शास्त्र, सत्य की संगति से भाग्य का उदय होता है। भागवत कथा से जन्म जन्मांतर का फल फलीभूत होता है। लक्षमण कुमार ने कहा कि कुल देवता की पूजा करें। जो कुल देवता की पूजा करते हैं, उनके जीवन में सुख शांति समृद्धि मिलती है। इस अवसर पर स्वामी सत्यानंद, पीके झा प्रेम, पंडित नारायण झा, राजो झा, सनातन भारतद्वाज, राजकिशोर प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, नवीन प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

