ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई श्रीकृष्ण सिंह जयंती, छठ पूजा में सेवा शिविर और 2500 कार्यकर्ताओं के महासम्मेलन की तैयारी पर बनी सहमति
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर की ओर से विद्यापतिनगर स्थित केंद्रीय कार्यालय में बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा श्री बाबू के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करने के साथ हुई। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रामनारायण शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने किया।
बैठक में आगामी छठ महापर्व पर व्रतधारियों की सहायता के लिए प्रत्येक क्षेत्रीय इकाई को अपने-अपने घाट पर बैनर लगाकर सहायता शिविर लगाने, महिलाओं के लिए कपड़े का चेंजिंग रूम बनाने तथा खरना के दिन लौकी, सूप, नारियल, ईख और फल वितरित करने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी। महासम्मेलन की तैयारी के लिए सभी इकाइयों में बैठक की तिथि निर्धारित की गई। प्रत्येक इकाई से 50 महिलाएं, 50 पुरुष और 50 नवजवानों की उपस्थिति सूची उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया। महासम्मेलन में जमशेदपुर महानगर से कुल 2500 कार्यकर्ता भाग लेंगे। दो सत्रों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा, जिसमें बौद्धिक सत्र के लिए जमशेदपुर के बाहर से अलग-अलग अतिथि आएंगे। महासम्मेलन की तिथि और सम्मानित अतिथियों के नामों की घोषणा छठ के बाद की जाएगी।
बैठक में संरक्षक हरेंद्र पाण्डेय, अनिल कुमार सिंह, शम्भू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय नारायण, विरेंद्र कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कार्यकारी महासचिव महेश तिवारी, जिला सचिव सुनील कुमार पाण्डेय, दिनेश चौधरी, श्री निवास ठाकुर, शशी कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रभाकर शर्मा, प्रवक्ता शैलेन्द्र ठाकुर (झूलन), संजय कुमार सिंह (बागबेड़ा अध्यक्ष), सुनील कुमार पाण्डेय (गोविंदपुर), मृत्युंजय कुमार (टेल्को-बिरसानगर अध्यक्ष), राजेश कुमार (मोहरदा अध्यक्ष), सरयू सिन्हा (विजया गार्डेन अध्यक्ष), विनोद दूबे (बारीडीह अध्यक्ष), केके पाण्डेय (10 नंबर बस्ती अध्यक्ष), प्रमोद ठाकुर (एग्रीको-सिदगोड़ा अध्यक्ष), राजीव कुमार (मानगो अध्यक्ष), मुन्ना सिंह (कदमा-सोनारी-बिष्टुपुर अध्यक्ष), विजय शंकर पाण्डेय, परशुराम सिंह, पशुपति नाथ राय, शुशील कुमार, राज कुमार शर्मा, मृत्युंजय कुमार, आनंद कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, स्वामीनाथ राय, दिलिप कुमार पाण्डेय, कुंदन कुमार दिक्षित, संजय कुमार राय, सुनील चौधरी, रुपेश राय, विकास कुमार, प्रेम कुमार सिंह, अजय सिंह, विकास सिंह, राम सिंहासन शर्मा, हरिशंकर सिंह, मृत्युंजय शर्मा, रविन्द्र पांडेय, रंजन कुमार, संतोष कुमार सिंह, कृष्णा कुमार और राजेश सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

