Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *त्योहारों की खुशियां हर जरूरतमंद तक पहुंचाएगा अर्पण परिवार, दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक सेवा की
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    *त्योहारों की खुशियां हर जरूरतमंद तक पहुंचाएगा अर्पण परिवार, दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक सेवा की

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *त्योहारों की खुशियां हर जरूरतमंद तक पहुंचाएगा अर्पण परिवार, दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक सेवा की तैयारी*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : सामाजिक संस्था अर्पण द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी त्योहारों के अवसर पर सेवा कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आपसी विचार-विमर्श के माध्यम से आगामी सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान सभी सदस्यों ने एकजुट होकर त्योहारों के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने और समाज के वंचित वर्गों तक खुशियां पहुंचाने का संकल्प लिया।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि दीपावली एवं काली पूजा के अवसर पर पिछले वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बोड़ाम प्रखंड के ब्रजपुर गांव तथा बागबेड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के बीच पूजन सामग्री, बच्चों के लिए नए कपड़े, गर्म कपड़े, पटाखे, मिठाइयां एवं विभिन्न उपहार वितरित किए जाएंगे। संस्था का प्रयास रहेगा कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे और बच्चों के चेहरों पर भी मुस्कान लाई जा सके।

    इसी क्रम में छठ महापर्व के अवसर पर छठ व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा शिविर लगाया जाएगा। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वर्णरेखा नदी के घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद, चाय पानी का सेवा किया जाएगा।

    संस्था के सदस्यों ने कहा कि अर्पण परिवार निरंतर समाजसेवा के कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता के मूल्यों को साकार करने का भी समय हैं। संस्था का उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक त्योहारों की खुशियां पहुंचे और सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

    बैठक में उपस्थित जूगुन पांडे , विभाष मजूमदार , प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, घनश्याम भिरभरिया, रंजीत कुमार, संतोष यादव, सरबजीत सिंह, शेखर मुखी, कौशिक प्रसाद, सूरज बाग, सुमन कुमार, सूरज चौबे, विक्रम सिंह, अमित पाठक, सागर चौबे, मनीष प्रसाद, आशुतोष बनर्जी, मन्नू ढोके, शुरू पात्रो, मनोज हलदर, अनूप तिवारी, संजय कुमार सिंह, रौनक शुक्ला, मनोज मुखी, सुदेश मुखी, लखीकांतो घोष, अमरेंद्र, विक्की तारवे, बिनोद, पिंटू, अजीत, बिट्टू मुखी, प्रणय दास, अनुज मिश्रा, आकाश, गोपाल, शशि मुखी, राजू, अमित, सिंटू, सौरभ रजक एवं अन्य सभी सदस्यों ने इन सेवा कार्यों को आपसी सहयोग, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई श्रीकृष्ण सिंह जयंती, छठ पूजा में सेवा शिविर और 2500 कार्यकर्ताओं के मह
    Next Article ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजहित में समर्पित होकर कार्य करने का लिया संक

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.