Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *सलौना से अयोध्या जाना हुआ आसान, पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू*
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    *सलौना से अयोध्या जाना हुआ आसान, पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू*

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *सलौना से अयोध्या जाना हुआ आसान, पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नितेश सिंह राजपूत
    *बखरी,बेगूसराय:* सलौना स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने पूजा, दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए सिलीगुड़ी – गोमती नगर पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया है। इस ट्रेन के शुरू होने से सलौना से अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ जाना बेहद आसान हो गया है।
    *सलौना स्टेशन पर होगा ठहराव*
    पहले सलौना से अयोध्या जाने के लिए यात्रियों को खगड़िया या समस्तीपुर जाकर ट्रेन बदलनी पड़ती थी, लेकिन अब इस पूजा स्पेशल ट्रेन के कारण सलौना से ही सीधी ट्रेन मिलेगी। यह ट्रेन सलौना स्टेशन पर रुकेगी।
    यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से चलकर सिलीगुड़ी, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मानसी, खगड़िया, सलौना, हसनपुर, रोसड़ा घाट, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, अयोध्या धाम होते हुए गोमती नगर (लखनऊ) तक जाएगी।
    जानकारी के अनुसार यह ट्रेन हर रविवार रात को अररिया-पूर्णिया-खगड़िया रूट से होते हुए सलौना पहुंचेगी और अयोध्या के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन हर सोमवार को गोमती नगर से खुलकर मंगलवार को सलौना आएगी।
    स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। यात्रियों का कहना है कि छठ पर्व पर घर आने वाले लोगों और अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन वरदान साबित होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिला कार्यालय का उद्घाटन
    Next Article बखरी प्रखंड के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का एडीएम ने किया निरीक्षण, सूचना बोर्ड नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    Related Posts

    अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें आवेदन

    October 25, 2026

    सर्वमंगला आश्रम में कार्तिक महात्म कथा का शुभारंभ।

    October 25, 2026

    बखरी प्रखंड के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का एडीएम ने किया निरीक्षण, सूचना बोर्ड नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें आवेदन

    सर्वमंगला आश्रम में कार्तिक महात्म कथा का शुभारंभ।

    बखरी प्रखंड के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का एडीएम ने किया निरीक्षण, सूचना बोर्ड नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    *सलौना से अयोध्या जाना हुआ आसान, पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू*

    साकची में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिला कार्यालय का उद्घाटन

    मलेरिया प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर और मलेरिया जांच की पहल

    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजहित में समर्पित होकर कार्य करने का लिया संक

    *त्योहारों की खुशियां हर जरूरतमंद तक पहुंचाएगा अर्पण परिवार, दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक सेवा की

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई श्रीकृष्ण सिंह जयंती, छठ पूजा में सेवा शिविर और 2500 कार्यकर्ताओं के मह

    झारखंड में उच्च शिक्षा के AI रोडमैप निर्माण में डॉ. नीत नयना की सहभागिता, उद्योग सहयोग पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.