भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला से ठगी, आभूषण लेकर दो युवक फरार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। उलीडीह ओपी क्षेत्र में दो युवकों ने भूत-प्रेत और बुरी शक्तियों का भय दिखाकर एक महिला से सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए और फरार हो गए। पीड़ित महिला युवराज एन्क्लेव की रहने वाली बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार महिला दूध लेने मून सिटी गई थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसे बातों में उलझाकर भूत-प्रेत का साया होने का डर दिखाया और उसके सोने-चांदी के आभूषण उतरवा लिए। इसके बाद दोनों आभूषण लेकर फरार हो गए।
ठगी का एहसास होने पर महिला ने शोर मचाया। स्थानीय युवकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। घटना के बाद लोगों से अंधविश्वास और भय दिखाकर ठगी करने वालों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

