‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर ‘कलाकलन कोलकाता’ का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता कोलकाता। सरस भारत एवं भारतीय भाषा परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में ‘वन्दे मातरम्’ की सार्द्धशतवर्षपूर्ति पर छह घंटे का विशेष कार्यक्रम ‘कलाकलन कोलकाता’ आयोजित हुआ। विभिन्न भारतीय भाषाओं में गीत-संगीत और काव्यपाठ प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी एवं डॉ. शम्भुनाथ ने विचार रखे। सांगीतिक प्रस्तुतियों में ठाकुर सुशील साहिल, राजीव कुमार सिंह, बुलबुल, डॉ. राखी सिंह कटियार, आशीष कुमार मिश्र, कुमार उत्तम, कुमार बसन्त, चन्द्रकान्त गुप्ता, सोनू कुमार एवं राजेश पासवान शामिल रहे। काव्यपाठ में डॉ. शैलेन्द्र सिंह…
Author: nizam
जेएसएससी-सीजीएल मामले में बाबूलाल ने अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल सीआईडी जांच की निष्पक्षता पर भी जताया सवाल, कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा मामले में सीआईडी जांच के बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोष साबित होने पर कार्रवाई की मांग की है। एक्स पर पोस्ट करते हुए बाबूलाल ने आरोप लगाया कि अनुराग गुप्ता पर जांच को प्रभावित करने, मामले को गलत दिशा में ले जाने और डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट कराने के गंभीर आरोप हैं। उन्होंने सवाल उठाया…
बांस-बल्लियों के सहारे बिजली, जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन सड़क-पुलिया निर्माण और बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: पिपरवार मंडल अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत के ग्रामीणों ने जर्जर सड़कों और बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल से मुलाकात कर दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और वर्षों से चली आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। भाजपा पिपरवार मंडल महामंत्री संजय कुमार भोगता के नेतृत्व में सौंपे गए पहले ज्ञापन में बेंती-बहेरा एवं कल्याणपुर पंचायत की…
बानाकाटा जंगल हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र के बानाकाटा जंगल में मिले अज्ञात शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त मारुति एक्सएल-6 कार, दो स्टील पाइप, चार मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मिंटू साव, सुंदर दास, आकाश दास और परशुराम दास शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मिंटू साव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता और…
नंदी मंदिर दानपेटी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 के नंदी मंदिर में 5 सितंबर की रात हुई दानपेटी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी अमन साव को गिरफ्तार कर चोरी गई दानपेटी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, दानपेटी में श्रद्धालुओं के दान किए रुपये-पैसे भी मौजूद थे। मंदिर समिति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर दानपेटी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, अमन साव के खिलाफ पहले से भी आपराधिक…
छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, भाजपा का मंगलवार को प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। छात्रों पर दर्ज मुकदमों की वापसी और भर्ती परीक्षा घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज…
हेडलाइन: विधायक जनार्दन पासवान का बेटा सकुशल बरामद, अपहरण नहीं, विवाद में गाड़ी में बैठाने का खुलासा राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। चतरा के लोजपा (आर) विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को रांची पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले को लेकर रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने विधायक के बेटे को जबरन गाड़ी में बैठा लिया था। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद विधायक के बेटे के अपहरण…
CCTV में BDO पर युवक से मारपीट का आरोप, विनोद सिंह ने चुनाव आयोग से की शिकायत राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह: सरिया के कुसमाडीह पंचायत भवन में 3 सितंबर को SIR कार्य के दौरान हुए विवाद का CCTV फुटेज सामने आने से मामला गरमा गया है। फुटेज में लाल शर्ट पहने एक अधिकारी युवक को बुलाकर कथित तौर पर मारपीट करते दिख रहे हैं। अधिकारी की पहचान सरिया BDO ललित नारायण तिवारी के रूप में बताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। माले नेता व पूर्व विधायक विनोद सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत…
टंडवा बाजार टांड़ में धूमधाम से मनेगी दुर्गा पूजा, रुदेश नायक बने अध्यक्ष राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: टंडवा बाजार टांड़ में दुर्गा पूजा धुम धाम से मनाये जाने को लेकर शनिवार शाम को दुर्गा पूजा महा समिति की बैठक हुई। जिसमें काफी संख्या में बुद्धिजीवी व गन्यमान लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता बिराज रजक तथा संचालन मिथलेश कुमार रजक ने किया। आयोजित बैठक में बीते वर्ष दुर्गा पुजा की समीक्षा किया गया। उपस्थित लोगो ने दुर्गा पुजा शांति व सौहार्द रुप से मनाये जाने को लेकर अपने अपने विचार को रखा। इस दौरान लोगो ने दस दिवसीय शारदीय…
विद्यालय के प्रति समर्पण के लिए कामेश्वर कुमार गुप्ता सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: टंडवा के सेरनदाग उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विद्यालय के प्रति उत्कृष्ट कार्य, सहयोगात्मक भावना एवं सर्वोत्तम नैतिक व्यवहार के लिए कामेश्वर कुमार गुप्ता को सत्र 2023 का उत्कृष्ट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक विकास कुमार पांडे ने कहा कि विद्यालय के विकास में समाज के सहयोगी लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कामेश्वर कुमार गुप्ता का समर्पण अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है। सम्मान पर गुप्ता ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय को सहयोग करना उनके लिए गर्व की बात है।…
