Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांस-बल्लियों के सहारे बिजली, जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन
    झारखंड

    बांस-बल्लियों के सहारे बिजली, जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन

    nizamBy nizamSeptember 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बांस-बल्लियों के सहारे बिजली, जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने

    सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन

     

    सड़क-पुलिया निर्माण और बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चतरा: पिपरवार मंडल अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत के ग्रामीणों ने जर्जर सड़कों और बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल से मुलाकात कर दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और वर्षों से चली आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। भाजपा पिपरवार मंडल महामंत्री संजय कुमार भोगता के नेतृत्व में सौंपे गए पहले ज्ञापन में बेंती-बहेरा एवं कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण कराने के साथ आवश्यक पुलिया एवं गार्डवाल का निर्माण कराने की मांग की गई। ग्रामीणों के अनुसार इन सड़कों की स्थिति लंबे समय से खराब है, जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिन सड़कों के निर्माण की मांग की है, उनमें कल्याणपुर बाजार टांड़ चौक से सिंदालू आरईओ रोड तक, आरईओ रोड से रामे उरांव के घर तक, जहां दो बड़ी और एक छोटी पुलिया का निर्माण भी जरूरी है, बेंती बाजार टांड़ से पाहन टोंगरी तक तथा मनोज गंझू के घर से सिदालू श्मशान घाट तक की सड़क शामिल है। वहीं, दूसरे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बिजली की गंभीर समस्या को विधायक के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने बताया कि कल्याणपुर क्षेत्र पिपरवार सीसीएल की ओपनकास्ट खदान से प्रभावित और विस्थापित क्षेत्र है। वर्ष 1990 में पिपरवार ओपनकास्ट कोयला खदान शुरू होने के बाद करीब 37 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद गांव के लोगों को आज भी पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कल्याणपुर बाजार टांड़ से अखरा टोला होते हुए बरटोला पानी टंकी तक आज तक बिजली के नए पोल और तार नहीं लगाए गए हैं। मजबूरी में ग्रामीण बांस-बल्लियों के सहारे बिजली का उपयोग कर रहे हैं। इससे कभी भी गंभीर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। बिजली की बदहाल व्यवस्था का असर ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पिपरवार सीसीएल क्षेत्र में आदिवासी ग्रामीणों ने विकास और खनन परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन दी, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए भी बार-बार आंदोलन और धरना-प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आंदोलन नहीं किया जाता, तब तक सीसीएल प्रबंधन समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखाता। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल ने दोनों मांगों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने और जल्द कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त चतरा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, सांसद चतरा एवं महाप्रबंधक पिपरवार क्षेत्र को भी भेजी गई है। मौके पर भाजपा पिपरवार मंडल महामंत्री संजय कुमार भोगता, बालेश्वर उरांव, शिवशंकर साव, जागेश्वर टाना भगत, छोटेलाल उरांव, सोनू भगत, पिंटू कुमार साव, रामदयाल उरांव, अनिल उरांव, राजकुमार उरांव, सिकंदर पासवान, सुलेंद्र उरांव, मनीष उरांव, अनिल उरांव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबानाकाटा जंगल हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
    Next Article जेएसएससी-सीजीएल मामले में बाबूलाल ने अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल

    Related Posts

    वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर ‘कलाकलन कोलकाता’ का आयोजन

    September 7, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल मामले में बाबूलाल ने अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल

    September 7, 2026

    बानाकाटा जंगल हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाढ़ प्रभावित इलाकों में बोट से पहुंचे गन्ना मंत्री

    गन्ना मंत्री संजय पासवान ने बलिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का बोट से किया दौरा

    वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर ‘कलाकलन कोलकाता’ का आयोजन

    जेएसएससी-सीजीएल मामले में बाबूलाल ने अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल

    बांस-बल्लियों के सहारे बिजली, जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन

    बानाकाटा जंगल हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    नंदी मंदिर दानपेटी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, भाजपा का मंगलवार को प्रदर्शन

    गुप्ता बांध के नीचे गड्ढे में मिली महिला की लाश, गले पर रस्सी के निशान

    हेडलाइन: विधायक जनार्दन पासवान का बेटा सकुशल बरामद, अपहरण नहीं, विवाद में गाड़ी में बैठाने का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.