बानाकाटा जंगल हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र के बानाकाटा जंगल में मिले अज्ञात शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त मारुति एक्सएल-6 कार, दो स्टील पाइप, चार मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मिंटू साव, सुंदर दास, आकाश दास और परशुराम दास शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मिंटू साव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता और फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

