नंदी मंदिर दानपेटी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 के नंदी मंदिर में 5 सितंबर की रात हुई दानपेटी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी अमन साव को गिरफ्तार कर चोरी गई दानपेटी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, दानपेटी में श्रद्धालुओं के दान किए रुपये-पैसे भी मौजूद थे। मंदिर समिति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर दानपेटी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, अमन साव के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

